Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Janakpuri Agra 2024: This time Janak Mahal will be decorated on the lines of Ram Mandir in Dubai. The largest and grandest temple ever built…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Janakpuri Agra 2024: This time Janak Mahal will be decorated on the lines of Ram Mandir in Dubai. The largest and grandest temple ever built…#agranews

313

आगरालीक्स….दुबई के राममंदिर की तर्ज पर सजेगा इस बार जनक महल. अभी तक का सबसे बड़ा और भव्य मंदिर. शाहगंज के कोठी मीना बाजार में होगा निर्माण

रामायण के हर अध्याय का विवरण, कोलकाता के 100 कारीगर जनक महल तैयार करने में जुटे
जनक महल की भव्यता देखते ही बनेगी, अभी तक के सबसे बड़े जनक महल का काम कोठी मीना बाजार में शुरू हो गया है। कोलकाता के 100 कारीगर जनक महल तैयार करने में जुटे हैं। इस बार दुबई के राम मंदिर की तर्ज पर जनक महल तैयार किया जा रहा है, जिस तरह से दुबई के राममंदिर में रामायण के सभी अध्याय हैं जनक महल में भी रामायण के अध्याय का विवरण होगा। जनक महल के निर्माण में वास्तु शास्त्र का भी ध्यान रखा गया है।

जनक पुरी आयोजन समिति के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने बताया कि कार्यकारिणी के सदस्यों के सुझाव के बाद जनक महल दुबई के राम मंदिर की तर्ज पर बनेना का निर्णय लिया गया है। कोठी मीना बाजार में अभी तक का सबसे बड़ा जनक महल सजेगा, 300 बाई 400 फीट में जनक महल तैयार किया जाएगा। संयोजक गौरव राजावत ने बताया कि पिछले वर्षों में सजाई गई जनकपुरी का अध्ययन करने के बाद कई अहम निर्णय लिए गए हैं। कई बदलाव भी किए गए हैं जिससे आम लोगों को कोई समस्या ना हो। जनक महल का एक प्रवेश और ​एक निकास द्वार होगा, सोरों कटरा की तरफ से प्रवेश द्वार होगा।

मीडिया प्रभारी राजीव शर्मा ने बताया कि अमृतकाल काल चल रहा है। ऐसे में दुबई के राममंदिर में बालकाल से सीता स्यवंर, भरत मिलाप का वर्णय है यह जनक महल में भी देखने को मिलेगा। जनक महल का मंच पूर्व दिशा की तरफ बनाया जा रहा है। वास्तुशास्त्र का ध्यान रखते हुए उत्तर पूर्व में हरियाली है। राजा जनक प्रमोद वर्मा, महिला समिति की संरक्षक मधु बघेल, संयोजक हेमंत भोजवानी, राहुल चतुर्वेदी, अनुराग उपाध्याय, महामंत्री मुनेन्द्र जादौन, निशांत चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष आशीष पराशर, सतेन्द्र तिवारी, दिलीप खंडेलवाल, महेश सारस्वत, बल्ले भाई, सतीश शर्मा, मनोज वर्मा, सचिन गर्ग आदि मौजूद रहे।

स्वरूपो का सात फीट ऊंचा होगा मंच
जनक महल में सात फीट की ऊंचाई पर राम, लक्ष्मण, भरत और शस्त्रुधन के स्वरूपों के लिए मंच बनेगा। इसके नीचे अलग से एक मंच बनेगा। स्वरूपों का मंच ऊंचाई पर होने के कारण श्रद्धालुओं को दर्शन करने में समस्या नहीं आएगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!