मथुरालीक्स ….श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कब है, श्रीकृष्ण जन्मस्थान मथुरा और ठाकुर बांके बिहारी मंदिर वृंदावन में कब मनाई जा रही है जन्माष्टमी। बैकुंठ धाम जैसा सजा ब्रज। द्वापुर की बिखर रही आभा। वीडियो
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कब मनाई जाएगी, इसे लेकर अभी भी कई तरह के भ्रम हैं। मगर, ब्रज में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी सात सितंबर को ही मनाई जा रही है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जन्मस्थान, जिस जेल में कान्हा का जन्म हुआ वहां भी सात सितंबर को ही जन्माष्टमी मनाई जा रही है। ठाकुर बांके बिहारी मंदिर वृंदावन में भी सात सितंबर को ही जन्माष्टमी मनाई जाएगी।
मथुरा और वृंदावन को 6 जोन और 33 सेक्टर में बांटा
जन्माष्टमी पर मथुरा और वृंदावन में भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। मथुरा और वृंदावन को 6 जोन और 33 सेक्टर में बांटा गया है। बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स भी तैनात रहेगा।
छह से आठ सितंबर तक आयोजन
जन्माष्टमी पर मथुरा और वृंदावन में छह से आठ सितंबर तक विशेष आयोजन होंगे। वृंदावन में चित्र विचित्र और मथुरा में पूनम दीदी के भजन गूंजेंगे।