आगरालीक्स… आगरा में व्यापारी की छोटी बेटी से डेटिंग पर रेप करने वाले युवक ने खुद को जूता कारोबारी बताया, दूसरे नाम से सोशल मीडिया पर प्रोफाइल बनाकर व्यापारी की बड़ी बेटी से भी दोस्ती की।
आगरा के कपड़ा व्यापारी की बेटियों को न्यू आगरा में गैराज में कार धोने का काम करने वाले साहिल खान ने सोशल मीडिया पर नाम बदलकर अलग अलग प्रोफाइल बनाकर जाल में फंसाया। जेल भेजे गए साहिल खान की प्रोफाइल की जांच और पूछताछ में सामने आया है कि व्यापारी की बड़ी बेटी को जाल में फंसाने के लिए उसने अंकित बनकर चैटिंग शुरू की लेकिन उसे शक हो गया और चैटिंग बंद कर दी। इसके बाद छोटी बेटी को जाल में फंसाने के लिए दिव्यांशु के नाम से प्रोफाइल बनाकर चैटिंग शुरू की और जाल में फंसा लिया।
डेटिंग पर कमला नगर की आलीशान कोठी दिखाई, होटल में रेप
पूछताछ में सामने आया है कि व्यापारी की छोटी बेटी को जाल में फंसाने के बाद डेट पर कमला नगर में बुलाया। यहां उसने एक आलीशान कोठी दिखाई, कोठी के बाहर कई गाड़ियां खड़ी हुई थी। खुद को जूता कारोबारी बताया और कहा कि वह अपने पिता से शादी कराने की बात करेगा। इसके बाद व्यापारी की बेटी को होटल में ले जाकर रेप किया। फोटो और वीडियो लेकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। सदर के एक होटल में ले जाकर भी रेप किया।
नेताओं के साथ भी फोटो
पुलिस जांच में साहिल खान के कई नेताओं के साथ भी फोटो मिले हैं, युवतियों को फंसाने के लिए वह ऐसा करता था यह जांच में सामने आया है।
साहिल की मां को भी भेजा जेल
थाना छत्ता प्रभारी निरीक्षक अनुराग शर्मा का कहना है कि साहिल खान ने इंटाग्राम पर अलग अलग नाम से प्रोफाइल बना रखी थी, इसके माध्यम से लड़कियों से दोस्ती करता था। साहिल खान की मां व्यापारी की बेटी से धर्मपरिवर्तन कर शादी करने के लिए दबाव बना रही थी, पुलिस ने साहिल खान को भी जेल भेज दिया है।