आगरालीक्स.. आगरा में आईआईटी सहित इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए पांच सेंटरों पर जेईई एडवांस की आनलाइन परीक्षा शुरू हो गई है।
आगरा में जेईई एडवांस की परीक्षा पहली पाली में सुबह नौ से 12 बजे तक पांच केंद्रों पर शुरू हो चुकी है, छात्र सहारा स्थित आरसीएस महाविद्यालय, कुबेरपुर स्थित देव टेक्निकल कैंपस, सिकंदरा स्थित आरकेजीएम और डीईपीजी कॉलेज व रोहता स्थित कुनाल टेक्निकल कैंपस को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर ढ़ाई से शाम साढ़े पांच बजे तक होगी। छात्रों को दोनों पाली में परीक्षा देनी है।
ये हैं नियम
- परीक्षा शुरू होने से 25 मिनट पहले परीक्षार्थी कंप्यूटर में लॉगइन कर जरूरी निर्देश पढ़ सकेंगे।
- स्मार्ट या डिजिटल घड़ी, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, माइक्रोफोन जैसी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट प्रतिबंधित हैं।
- केंद्र में बिना मास्क प्रवेश नहीं मिलेगा। प्रवेश के समय नया मास्क दिया जाएगा।
- केंद्र पर भीड़ न जुटे, इसलिए परीक्षा से दो घंटे पहले केंद्र में प्रवेश मिलना शुरू होगा।
- शारीरिक दूरी का सख्ती से पालन होगा। सभी परीक्षार्थियों को अपने बीच छह फीट की दूरी बनाकर रखनी होगी।
- केंद्र में प्रवेश-पत्र, आइडी प्रूफ के साथ पानी की पारदर्शी बोतल व हैंड सैनिटाइजर ले जाने की छूट होगी।
- प्रवेश-पत्र के साथ स्वघोषणा-पत्र लाना अनिवार्य होगा। यह प्रवेश पत्र के साथ ही डाउनलोड होगा। इस पूरी तरह भरकर लाएं।
- परीक्षा शुरू होने से पहले हर सीट पर रफ कार्य के लिए रफ शीट दी जाएगी। कक्ष निरीक्षक ग्लब्स पहने होंगे।