आगरालीक्स.. आगरा रीजन में बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने ज्वैलर को गोली मारकर 20 लाख की लूट कर ली, ज्वैलर की मौत हो गई, इस घटना से कारोबारियों में आक्रोश है।
मैनपुरी के सिंधी मोहल्ला निवासी राजेश वर्मा गुरुवार रात नौ बजे अपने पीपल मंडी स्थित छोटा बाजार में शंकर ज्वैलर्स के शोरूम को बंद कर पैदल घर जा रहे थे। इसी दौरान बिजली गुल हो गई। गुरुद्वारे के पीछे से एक बाइक पर सवार तीन युवक आए। उन्होंने घर से पचास कदम पहले ही राजेश को रोक लिया और थैला लूटने की कोशिश की।
विरोध करने पर बदमाशों ने राजेश पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। दो गोलियां राजेश को लगीं। एक नाक पर और एक पैर पर। वह मौके पर ही गिर पड़े। इसके बाद बदमाश रुपये और जेवर से भरा थैला लूटकर फायरिंग करते हुए भाग गए। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में व्यापारी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। राजेश को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। वहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
व्यापारी की मौत से आक्राशित लोगों ने जिला अस्पताल में व्यापारियों ने हंगामा शुरू कर दिया।
एक के बाद एक आगरा मंडल में लूट और हत्या की घटना
15 मई मथुरा में दो सराफों की हत्या कर चार करोड़ का सोना लूट लिया गया था। इसी दिन आगरा में भी एक सराफ को गोली मारकर लूटपाट गई थी। इसके बाद 24 मई को भी मैनपुरी के बेवर में एक सराफ को गोली मारी कर रुपयों और जेवर से भरा थैला लूट लिया गया था।
इंटरनेट फोटो
Leave a comment