Sunday , 8 February 2026
Home बिगलीक्स Jila Panchayat Adhyacsh polls in Agra: nomination on 1 jan. voting on 7
बिगलीक्स

Jila Panchayat Adhyacsh polls in Agra: nomination on 1 jan. voting on 7

raj
आगरालीक्स
 ……आगरा का जिला पंचायत अध्यक्ष कौन होगा, इसके लिए सात जनवरी को मतदान होगा और एक जनवरी को नामांकन किया जाएगा। ग्राम प्रधान और सदस्यों को 20 दिसंबर तक ​ब्लॉक स्तर पर शपथ दिलवाई जाएगी। सपा से राजपाल यादव की पत्नी कुशल यादव को टक्कर देने के लिए बसपा अपना प्रत्याशी मैदान में उतार रही है।
डीएम पंकज कुमार ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु नामांकन 01 जनवरी 2016 को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक, नामांकन पत्रों की जांच उसी दिन की जायेगी, 04 जनवरी को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक नाम वापसी किये जायेगें। अध्यक्ष पद हेतु 07 जनवरी को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक किया जायेगा और मतगणना उसी दिन 3.30 बजे से करायी जायेगी।
जिलाधिकारी पंकज कुमार ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि संघटित ग्राम पंचायतों के प्रधानों एवं सदस्यों को 20 दिसम्बर को फतेहपुर सीकरी, अछनेरा, बिचपुरी, बरौली अहीर, अकोला, खेरागढ, जगनेर, खन्दौली, फतेहाबाद, जैतपुरकला ब्लॉक स्तर पर शपथ दिलवाई जाए। शपथ ग्रहण के पश्चात हस्ताक्षरयुक्त शपथ पत्रों की जाॅच करके ग्राम पंचायत के प्रधानों के शपथ-पत्र जिला पंचायतराज अधिकारी के पास तथा ग्राम पंचायतों के सदस्यों के शपथ-पत्र खण्ड विकास अधिकारी को सुरक्षित रखने हेतु सौप दिये जायें ।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Man falls in pothole in Islam Nagar Agra, injured

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में केबल डालने के लिए खोद कर छोड़े गए...

बिगलीक्स

Agra News: Man caught with girlfriend in room in Agra

आगरालीक्स:…Agra News: …आगरा में वेलेंटाइन वीक में रात में युवक अपनी प्रेमिका...

बिगलीक्स

Agra News: Admission for session 2026-27 in Bachpan Play School & Academic heights Public school Agra

आगरालीक्स…Agra News: अपने बच्चों के अनुशासन, संचार कौशल एवं व्यक्तित्व विकास के...

बिगलीक्स

Agra News: Winds continue in Agra

आगरालीक्स ,,,Agra News: आगरा में सुबह से तेज हवा चल रही है,...

error: Content is protected !!