आगरालीक्स .(.Agra News 8th December).. आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों ने ओपीडी, वार्ड के बाद इमरजेंसी और आईसीयू में भी इलाज बंदकर दिया है। इससे आगरा के साथ ही आस पास के जिलों से एसएन पहुंच रहे मरीजों को परेशानी होगी।
आगरा सहित देश भर में 27 नवंबर से जूनियर डॉक्टर नीट पीजी काउंसिलिंग 2021 जल्द कराने की मांग कर रहे हैं, यह काउंसिलिंग जून में होनी चाहिए थी लेकिन कोरोना के चलते नीट पीजी की परीक्षा देर से हुई। अब आर्थिक आरक्षण और ओबीसी के आरक्षण के चलते सुप्रीम कोर्ट में मामला चल रहा है और काउंसिलिंग नहीं हुई है। इससे मेडिकल कॉलेजों को जूनियर डॉक्टर प्रथम वर्ष नहीं मिल पा रहे हैं। इन हालातों में द्वितीय और तीसरे साल के जूनियर डॉक्टरों को ही सारा काम करना पड़ रहा है। जूनियर डॉक्टर जल्द काउंसिलिंग कराने की मांग कर रहे हैं, जिससे जल्द ही जूनियर डॉक्टर प्रथम वर्ष आ जाएं।

इमरजेंसी में भी काम नहीं करेंगे जूनियर डॉक्टर
बुधवार से जूनियर डॉक्टरों ने एसएन इमरजेंसी में भी काम बंद कर दिया है। अब जूनियर डॉक्टर, ओपीडी, वार्ड और इमरजेंसी में काम नहीं कर रहे हैं। इससे मरीजों को परेशानी होगी। एसएन के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता का कहना है कि डॉक्टर, सीनियर रेजीडेंट और नान पीजी रेजीडेंट की डयूटी लगाई गई है। जिससे मरीजों को कोई परेशानी न हो।