आगरालीक्स …आगरा में ट्रैफिक पुलिस का नया प्रयोग, आप ट्रैफिक नियमों का पालन करते हैं, आपके बगल से कोई रेड लाइट क्रोस कर निकल जाता है, उसका फोटो खीचिंए, जिस पर वाहन का नंबर भी दिखाई दे, एसपी ट्रैफिक आगरा के फेसबुक पर आने वाली इस तरह की पोस्ट पर एम0वी0 एक्ट की उचित धाराओं मे कार्यवाही की जाएगी।
एस0पी0 ट्रैफिक राजेश कुमार सिंह ने एसपी ट्रैफिक आगरा के फेसबुक पर पोस्ट कर अपील की है कि प्रिय बंधुओ, यदि आपको आगरा शहर मे ट्रेफिक नियमो का उलंघन करते हुए कोई व्यक्ति दिखता है जैसे रॉन्ग साइड, रेड लाईट जम्प, अवैध पार्किंग, बिना हेल्मेट, बिना सीट बेल्ट, तीन सवारी इत्यादि का फोटो लेकर कर जिसमे वाहन का नंबर स्पष्ट हो , पोस्ट करें ताकि उनके विरूद्ध एम0वी0 एक्ट की उचित धाराओं मे कार्यवाही की जा सके।
ट्रैफिक डायवर्जन पर आए सुझाव पर किया अमल
इससे पहले एमजी रोड पर किए गए ट्रैफिक डायवर्जन के लिए शहरवासियों से सुझाव मांगे गए थे, इन पर अमल भी किया गया। हरीपर्वत पर शुरू की गई वन वे व्यवस्था को बंद कर दिया गया। इसी तरह मदिया कटरा चौराहे पर की गई व्यवस्था भी परिवर्तित कर दी गई है।
Leave a comment