आगरालीक्स …मैं हर साल अपने भाई को राखी बांधती हूं, इस बार किसे राखी बांधू, सांसद का कुत्ता 24 घंटे में ढूंढ लिया, आजम खाां की भैंस के लिए पुलिस टीमें दौडती रही, बिटटू की तलाश में पुलिस गंभीर क्यों नहीं हैं। बुधवार को शहीद स्मारक पर भाजपा के कार्यक्रम में शामिल होने आए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से सेंट पीटर्स के नौंवी के छात्र बिटटू के परिजनों ने गुहार लगाई।
कमला नगर निवासी इंटीरियर डिजाइनर संजय अग्रवाल का सेंट पीटर्स में नौंवी का छात्र बिटटू कोचिंग जाते समय इसी साल पांच जनवरी को अपहरण कर लिया गया था। अभी तक बिटटू का पता नहीं चल सका है। बिटटू के पिता संजय अग्रवाल का कहना है कि उनके बेटे को मुक्त कराने के लिए पुलिस ने गंभीरता से प्रयास नहीं किए हैं। इसे लेकर गरीब सेना के साथ वह बुधवार से शहीद स्मारक पर धरना शुरू कर दिया है। यहां भाजपा का भी कार्यक्रम था, शाम को केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, पूर्व मंत्री और सांसद राम शंकर कठेरिया शहीद स्मारक पर पहुंचे।
प्लीज मेरी पीडा सुनिए
बिटटू के पिता संजय अग्रवाल ने कहा कि मंत्री जी, प्लीज मेरी पीड़ा सुन लीजिए, मैं यह जानना चाहता हूं कि अगर पुलिस 24 घंटे में सांसद राम शंकर कठेरिया का कुत्ता बरामद कर सकती है, तो मेरा अपहृत बेटा क्यों नहीं ढूंढ रही ? जैसे आजम खां की भैंसों को ढूंढने के लिए पुलिस ने रात-दिन एक किए, वैसी कोशिश मेरे बेटे के लिए क्यों नहीं की जा रही है? यह कहते कहते संजय अग्रवाल बिलखते हुए बोले, आखिर हम क्या करें?
अब कैसे बांधू राखी
अपहृत बिट्टू की बहन खुश्बू अग्रवाल ने धर्मेंद्र प्रधान से कहा, मैं हर साल अपने भाई को राखी बांधती हूं, बृहस्पतिवार को रक्षा बंधन है, इस बार उसे राखी कैसे बांधू? आप प्लीज हमारी हेल्प कीजिए।
बिट्टू की बरामदगी के लिए समाज सेवी लव पंडित के नेतृत्व में गरीब सेना ने शहीद स्मारक पर धरना दिया। लोगों ने कहा कि वह इस बार रक्षा बंधन का त्योहार नहीं मनाएंगे।
Leave a comment