आगरालीक्स…आगरा के कनक दुबे, मृदुल सारस्वत, शौर्य श्रीवास्तव का नाम अब रेटेड शतरंज खिलाड़ियों में. शतरंज प्रतियोगिता में दिखाया शानदार खेल
जिले के रेटेड शतरंज खिलाड़ियों में कनक दुबे , मृदुल सारस्वत तथा शौर्य श्रीवास्तव का नाम भी समिल्लित हो गया है । अप्रैल माह में उदयपुर में खेली गई शतरंज प्रतियोगिता में जिले के इन तीनों खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल के चलते ये उपलब्धि प्राप्त की । शौर्य की 1431 , मृदुल की 1433 तथा कनक दुबे की 1562 फिडे रेटिंग आई । तीनों खिलाड़ी डायनेमिक चैस स्कूल में शतरंज के दांव – पेंच सीखते हैं । एकेडमी के प्रशिक्षक फिडे इंस्ट्रक्टर संचय दुबे ने बताया कि पिछले 15 वर्षों में डायनेमिक चैस स्कूल ने जिले को 50 से भी अधिक रेटेड प्लेयर दिए हैं और भविष्य में ये संख्या और भी बढ़ेगी ।
तीनों खिलाड़ियों के विषय में बात करते हुए संचय ने बताया शौर्य डी पी एस के छात्र हैं तथा 13 वर्षीय कनक दुबे सेंट एंड्रयूज की छात्रा हैं , वर्तमान में कनक जिले की सर्वाधिक एक्टिव रेटेड महिला खिलाड़ी हैं । खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जितेंद्र शर्मा , अशींद्र यादव , योगेश अग्रवाल , वैष्णवी यादव , दीपक कश्यप , साहिल अग्रवाल , श्यामसुंदर , कृष्णा , अनूप पांडे ने हर्ष व्यक्त किया तथा बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।