कानपुरलीक्स…. दर्दनाक हादसे में 22 की मौत, मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु। कानपुर देहात में ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में गिरी, सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया. रेस्क्यू जारी है।
कानपुर देहात के साढ़ थाना क्षेत्र के कोरथा गांव निवासी श्रद्धालु फतेहपुर में चंद्रिका देवी मंदिर में दर्शन करने गए थे, शनिवार शाम को दर्शन करने के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली से लौट रहे थे। ट्रैक्टर ट्रॉली में 40 लोग सवार बताए जा रहे हैं। गंभीरपुर गांव के पास सड़क के सहारे बने तालाब में ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। तालाब में पानी भरा हुआ था, स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया लेकिन ट्रॉली के नीचे लोग फंसे हुए थे और पानी भरा था।
हादसे में 22 की मौत
एसपी आउटर के मुताबिक हादसे में लगभग 22 लोगों की मौत । घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।