आगरालीक्स…. केंद्रीय हिंदी संस्थान के ड्राइवर की सीसीएसयू, की पार्किंग में कार के अंदर बिगड़ी तबीयत मौत, मौत, विदेशी 23 छात्र छात्राओं के दल को लेकर सीसीएसयू, मेरठ गए हुए थे।
आगरा के केंद्रीय हिंदी संस्थान के नौ देशों के विदेशी छा़त्र छात्राओं को दल शैक्षणिक परिचर्चा और भ्रमण के लिए चैधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय सीसीएसयू गया था। शुक्रवार को शैक्षणिक कार्य के लिए छात्र सीसीएसयू के कैंपस में थे तभी पता चला कि विभाग के बाहर कार में केंद्रीय हिंदी संस्थान के ड्राइवर भूपेंद्र सिंह कार में बेहोश पड़े हैं।
उन्हें एंबुलेंस से मेडिकल काॅलेज भेजा गया, वहां डाॅक्टरों ने म्रत घोषित कर दिया। इस मामले में केंद्रीय हिंदी संस्थान की विभागाध्यक्ष प्रो. बीना शर्मा ने कुलपति को पत्र लिखा है। सीसीएसयू के विभागाध्यक्ष प्रो. नवीन चंद्र लोहनी का कहना है कि मेडिकल काॅलेज में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है।