फिरोजाबादलीक्स…50 रुपये न लौटाने पर कर दी हत्या.फिरोजाबाद में पुलिस ने ऐसे पकड़ा हत्यारोपी—बताया पूरा हत्याकांड
22 फरवरी को की थी हत्या
एसएसपी फिरोजाबाद के निर्देशन में थाना खैरगढ़ पुलिस ने हत्यारोपी को अरेस्ट किया है. जानकारी के अनुसार 22 फरवरी को एक व्यक्ति विजयपाल की हत्या कर दी गई थी. एसएसपी ने इस मामले की जांच के लिए टीमों का गठन किया था. रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि हत्या का आरोपी अभियुक्त ब्रहमानंद उर्फ विरमा पुत्र रामचन्द्र निवासी बरौली थाना खैरगढ़ प्रतापपुर चौराहे पर खड़ा है. इस पर पुलिस ने उसे एकबारगी में ही दबोच लिया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि विजयपाल ओर उसमें 50 रुपये न लौटाने को लेकर आपस में मारपीट हो गई थी. इस पर उसने गुस्से में विजयपाल की गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 मं मुकदमा दर्ज किया है. आरोपी को जेल भेज दिया गया है.