आगरालीक्स… आगरा में तेरे रश्के कमर तेरी पहली नजर की धुन पर किन्नरों ने ठुमके लगाए, मॉडल की तरह किन्नरों को लोग देखते रहे गए। आगरा में चल रहे किन्नर सम्मेलन में शोभायात्रा निकाली गई इसके साथ ही चाक पूजन की रश्म हुई।
आगरा की मिलन वाटिका खेरिया मोड पर चल रहे किन्नरों के महासम्मेल में मंगलवार को शोभायात्रा निकाली गई। ज्वैलरी और मॉर्डन ड्रेस में किन्नरों ने बैंड बाजे की धुन पर जमकर डांस किया। बॉलीवुड के हिट गानों पर डांस करने के साथ ही अपनी अदाएं दिखाईं, उन्हें देखते ही लोगों के कदम थम गए। कलाश लेकर किन्नरों ने शोभायात्रा निकाली और उनके साथी किन्नरों ने डांस किया।
15 दिन तक चलेगा महासम्मेलन
आगरा में चल रहे सम्मेलन में यूपी, मध्यप्रदेश, राजस्थान, पंजाब सहित कई राज्यों के किन्नर शामिल हुए हैं। यहां हर रोज अलग अलग कार्यक्रम हो रहे हैं। किन्नर सम्मेलन को देखने के लिए लोगों की भीड उमड पडी, शोभायात्रा को देखने के लिए भीड लगी रही। किन्नर समाज के महासम्मेलन में हरिया बाई और इंदिरा बाई की गद्दी की ताजपोशी भी होनी है। गुरू इंद्रा बाई ने बताया कि सम्मेलन अपने बुजुर्गो और बड़े गुरुओं को याद करने का जरिया होता है। इस दौरान सभी गुरू अपने डेरे के सदस्यो को अपने गुरुओ से मिले संस्कारो की जानकारी देकर उन्हे साझा करते है। इसके माध्यम से नए सदस्यो को किन्नर समाज के बारे मे नई चीजे जानने और सीखने का मौका भी मिलता है, ताकि वह उनकी परंपरा को आगे बढ़ा सके।