आगरालीक्स.. आगरा और अलीगढ मंडल में यूपी बोर्ड की परीक्षा में पुलिस प्रशासन के साथ ही शिक्षक और छात्रों के होश उडे हुए हैं। सीसीटीवी से निगरानी के साथ नकल पर रोक से तमाम छात्रों ने परीक्षा छोड दी है।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा मंगलवार से शुरू हुई। आगरा में 1 .46 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके लिए 187 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, इसमें से हाईस्कूल की परीक्षा 77 हजार और इंटरमीडिएट की परीक्षा 68 हजार छात्र छात्राएं देंगे। इस बार नकल की रोकथाम के लिए कडे इंतजाम किए गए हैं। पुलिस फोर्स के साथ ही सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी लगाए गए हैं, इसकी रिकॉर्डिंग कराई जा रही है।
छात्रों ने छोडी परीक्षा
नकल पर सख्ती के बाद आगरा और अलीगढ मंडल में छात्रों ने परीक्षा छोड दी है। हालांकि कितने फीसद छात्रों ने परीक्षा छोडी है यह शाम तक ही साफ हो सकेगा। सीसीटीवी से परीक्षा की निगरानी से परीक्षा कक्ष में आवाज तक सुनाई नहीं दे रही है, छात्र छात्राएं आपस में भी सवालों के जवाब नहीं पूछ रहे हैं।
ग्रह विज्ञान और हिंदी की परीक्षा
यूपी बोर्ड की परीक्षा दो पाली में हो रही है। सुबह 7. 30 बजे से 10 .45 बजे तक हाईस्कूल के छात्रों की ग्रह विज्ञान की परीक्षा है और इंटरमीडिएट के छात्रों की हिंदी की परीक्षा है। वहीं, दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से 5 15 बजे तक सामान्य हिंदी की परीक्षा होगी।