Thursday , 11 December 2025
Home agraleaks Knocking of third wave in the country, relief in Agra now#agranews
agraleaksHealthटॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्सयूपी न्यूजहेल्थ

Knocking of third wave in the country, relief in Agra now#agranews

आगरालीक्स(04th September 2021 )… देश में कोरोना की तीसरी लहर की दस्तक. तीन दिन से लगातार 40 हजार से ​अधिक मिल रहे संक्रमित. कम हो रही रिकवरी रेट. आगरा में अभी राहत.

पिछले 24 घंटे में 42 हजार से अधिक मामले
देश में कोरोना की तीसरी लहर की दस्तक सुनाई देने लगी है। पिछले तीन दिन से लगातार 40 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 42,618 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। केरल के बाद महाराष्ट्र और तमिलनाडु में कोरोना संक्रमण में तेजी से वृद्धि हो रही है।

कम हो रही रिकवरी रेट
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में कोरोना के 42618 नए केस आए हैं। जबकि इस दौरान 342 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। इन्हें मिलाकर देश में अब तक संख्या 4,40,225 हो गई है। जारी आंकड़ों के मुताबिक, नए संक्रमितों के मुकाबले रिकवरी रेट कम हो रही है। परिणाम स्वरूप देश में एक्टिव केस बढ़कर चार लाख से ज्यादा हो गए हैं।

आगरा में अभी राहत
आगरा में प्रशासन ने शनिवार को पिछले 24 घंटे के आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, #Agra में अबतक 25748 #Covid19 मरीजों में से 25283 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुये हैं। पिछले 24 घंटे में 8546 सैंपल के सापेक्ष कोई नया मरीज नहीं मिला है। वर्तमान में कुल सात सक्रिय मरीज हैं।

आगरा में प्रशासन ने शनिवार को पिछले 24 घंटे के आंकड़े जारी किए

टीकाकरण अब तक 67 करोड़ को
देश में पिछले 24 घंटे में 58,85,687 लोगों को वैक्सीन लगा दी गई है। इसे मिलाकर अब तक कुल 67,72,11,205 लोगों को वैक्सीन लगा दी गई है।

Related Articles

हेल्थ

Follicular Cysts: Consult Dr. Khyati at Pushpanjali Hospital, Agra

आगरालीक्स…अंडाशय में थैली (गांठ) क्यूं बनती है और क्या है उपचार..आगरा के...

हेल्थ

Agra Video News: JCCON-2025 will discuss issues of old age and a happy ending to years of life…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में देश—विदेश के डॉक्टर बुजुर्गों के इलाज पर चर्चा के लिए...

बिगलीक्स

Agra Video News: Firing in Shah Market, fierce fighting took place…#agranews

आगरालीक्स…वीडियो देखें, आगरा के शाह मार्केट में दिनदहाड़े फायरिंग. गाड़ी टकराने के...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Ranveer Singh’s latest film, “Dhurandhar,” is the most popular film among audiences in Agra’s cinemas

आगरालीक्स…सोशल मीडिया से सिनेमाघरों तक आगरा में भी ‘धुरंधर’ की धाक, 11...

error: Content is protected !!