आगरालीक्स….. आगरा के स्कूल में काउंटर लगाकर यूनिफार्म की बिक्री का वीडियो वायरल हुआ है, शिकायत एडीएम सिटी से की गई है। जानें क्या है आपका अधिकारी, क्या कहता है शिक्षा अधिनियम 2018।
आगरा के दयालबाग क्षेत्र के एक स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्कूल में ही काउंटर लगाकर यूनिफार्म की बिक्री की जा रही है, यूनिफार्म के रेट अधिक होने पर अभिभावक आपत्ति भी कर रहे हैं।
कैश में ही भुगतान
स्कूल में लगाए गए काउंटर पर कैश में भी भुगतान किया जा रहा है। आनलाइन पैमेंट नहीं ले रहे हैं। अभिभावक आनलाइन पैमेंट देने के लिए कह रहे हैं तो उन्हें लौटा दिया गया।

एडीएम सिटी से की शिकायत
इस मामले में अभिभावकों की संस्था पापा के दीपक सिंह सरीन ने एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह से शिकायत की है। इसमें कहा गया है कि अधिक रेट पर मनमाने तरीके से स्कूल के अंदर से यूनिफार्म की बिक्री की जा रही है।
जानें अपना अधिकार
शिक्षा अधिनियम 2018 की नियमावली के अनुसार, कोई भी स्कूल किसीभी अभिभावक को किताबें, जूते, मोजे, यूनिफार्म आदि सामान को किसी विशिष्ट दुकान से खरीदने के लिए बाध्य नहीं कर सकता है। स्कूल में काउंटर लगाकर भी यूनिफार्म और किताब कॉपी की बिक्री नहीं की जा सकती है।