आगरालीक्स ….आगरा के युवा अपनी सैलरी से सेवा कार्य कर रहे हैं, जिला अस्पताल में कुत्ता काटने वाले इंजेक्शन खत्म होने पर कारपोरेट सैलरी से दिए 30 हजार रुपये।
आगरा में युवा अलग अलग तरह से सेवा कार्य करने में जुटे हैं। ऐसे में जिला अस्पताल में कुत्ता और बंदर के काटने पर लगाए जाने वाले एंटी रैबीज इंजेक्शन का संकट है। ऐसे में सत्यमेव जयते ट्रस्ट द्वारा एआरवी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सोमवार को भी इंजेक्शन की कमी हो गई, ट्रस्ट से संपर्क किया गया।

रिया जैन ने दिया 30 हजार का योगदान
प्रोफेसर कालोनी , दिल्ली गेट आगरा रिमी जैन और रवि जैन, की बेटी कु. दिव्यांशी जैन (रिया जैन) को पता चला कि एआरवी की कमी हो गई है। उन्होंने ने अपनी कारपोरेट सेलरी से 30000 रुपये का योगदान एआरवी ( कुत्ते काटे के इंजेक्शन) के लिये सत्यमेव जयते ट्रस्ट को किया है। कु. दिव्यांशी सत्यमेव जयते ट्रस्ट के अध्यक्ष मुकेश जैन जी की पोत्री है।