
इंटरनेट फोटो
पीएम नरेंद्र मोदी केरल के लिए रवाना हो चुके हैं। उनके साथ बर्न स्पेशलिस्ट्स की टीम भी है। मोदी ने अफसरों को सख्त ऑडर्स दिए हैं कि उनके लिए कोई वेलकम प्रोटोकॉल फॉलो ने किया जाए। एयरफोर्स के 8 हेलिकॉप्टर्स को रेस्क्यू ऑपरेशन में लगाया गया है। तिरुअनंतपुरम से करीबी 60 किलोमीटर दूर कोल्लम जिले के पारावूर टाउन में पुतिंगल मंदिर है। पुत्तु का मलयालम में मतलब पहाड़ी है। यहां के लोगों का मानना है कि इस इलाके में देवी का निवास है। इसलिए यह मंदिर मशहूर है। मंदिर में मनोकामना पूर्ति के लिए कई तरह की पूजाएं की जाती हैं। इस दौरान आतिशबाजी कॉम्पिटीशन भी होते हैं। स्थानीय लोग, पुलिस प्रशासन के साथ ही सेना द्वारा रेस्क्यू आॅपरेशन चलाया जा रहा है।
सुबह 3. 30 बजे लगी आग
मलयालम न्यू ईयर मंगलवार को है। मंदिर में नवरात्र का उत्सव भी मनाया जा रहा था। इसकी वजह से मंदिर में काफी भीड़ थी। रविवार सुबह 3.30 बजे आतिशबाजी की गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक चिंगारी पटाखा स्टोर तक पहुंच गई। इसके बाद धमाके होने लगे। आग इतनी भयानक थी कि त्रावणकोर देवासम बोर्ड की बिल्डिंग तबाह हो गई। यह बिल्डिंग पटाखा स्टोर के ठीक बगल में थी। आग लगने के बाद भगदड मच गई।
पीएम मोदी ने हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है उन्हें 2-2 लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है। कोच्चि से नेवी के तीन छोटे जहाज मेडिकल का सामान लेकर यहां पहुंच रहे हैं।
केरल सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया
– 0474-2512344 ; 9497960778; 9497930869(यह फोन नंबर्स केरल सरकार की तरफ से रविवार सुबह हेल्पलाइन नंबर के तौर पर जारी किए गए हैं।)
Leave a comment