Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा KPIMS Agra : Risk of TB Infection in diabeteic Patient high #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

KPIMS Agra : Risk of TB Infection in diabeteic Patient high #agra

264

आगरालीक्स ….आगरा में डायबिटीज के मरीजों को टीबी का खतरा, कोई लक्षण भी नहीं आते, आज से टीबी मरीजों की होगी खोज।

सीएमओ डॉ.अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि यह सोमवार से शुरू होकर 21 कार्य दिवसों तक चलाया जाएगा। इस दौरान हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स (एचडब्ल्यूसी) के जरिए क्षय रोगियों को खोजने का काम किया जाएगा। इसके लिए जनपद के समस्त 285 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर तीन-तीन शिविर हर सप्ताह लगाए जाएंगे। शिविर में एएनएम व आशा कार्यकर्ताओं की टीम क्षय रोगियों की खोज करेंगी। साथ ही कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) क्षय रोगियों के चिन्हीकरण, जांच, उपचार, निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत डीबीटी, काउंसिलिंग व मनोसामाजिक सहयोग प्रदान करेंगे।

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सीएल यादव ने बताया कि अभियान में आशा कार्यकर्ता ऐसे क्षेत्र जो कि विगत दो वर्ष से अधिक क्षय रोगी अथवा कोविड रोगी चिन्हित हुए हों और आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर से दूर क्षेत्रों में लोगों की स्क्रीनिंग करेंगी। साथ ही दो हफ्ते से ज़्यादा खांसी, बुखार वाले लक्षण युक्त व्यक्तियों की सूची बनाकर चिन्हित कर सूची तैयार करेंगी। इसके साथ ही सीएचओ भी ओपीडी में एचआईवी व शुगर की भी जांच कारेगे और क्षय रोग के लक्षण वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर सैंपल लेंगें व जांच के लिए लैब भेजेंगे। जाँच में टीबी की पुष्टि होने पर तुरंत उपचार शुरू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही नियमित दवा का सेवन व टीबी रोगियों के स्वास्थ्य का फॉलोअप किया जाएगा। अभियान में ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में सामुदायिक स्वास्थ्य कर्मी, ग्राम सचिव, ग्राम पंचायत सदस्य एवं टीबी चैम्पियन के सहयोग से सभी ग्राम पंचायतो में शिविर लगाकर लोगों को क्षय रोग के लक्षण, जाँच व उपचार एवं नियमित दवा के सेवन के प्रति जागरूक किया जाएगा।
डीआरटीबी समन्वयक शशिकांत पोरवाल न बताया कि 21 दिवसीय अभियान के दौरान दो हफ्तों से लगातार खांसी, खांसते समय बलगम या मुंह से खून आना, थकान रहना, लगातार वजन कम होना, बुखार रहना , सोते समय पसीना आना और सीने में दर्द रहना जैसे लक्षणों वाले मरीजों की स्क्रीनिंग की जाएगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

error: Content is protected !!