आगरालीक्स…आगरा में कोरोना संक्रमितों के अंतिम संस्कार के बाद अस्थियां लेने नहीं आ रहे लोग. श्मशान घाट पर लगा ढेर. अब क्षेत्र बजाजा करेगी ये विशेष काम…
नहीं आ रहे अस्थियां लेने
कोरोनावायरस का कहर ने हर किसी को प्रभावित किया है. रोजाना कई लोग इस संक्रमण के कारण अपनी जान गंवा रहे हैं. कइयों के तो अपने भी साथ नहीं दे रहे और पुलिस को उनका अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है. आगरा के ताजगंज श्मशानघाट स्थित विद्युत शवदाह गृह पर भी एक महीने में कई सारे अंतिम संस्कार कोरोना मरीजों के किए गए हैं. ऐसे में यहां अंतिम संस्कार के बाद लोग अपनों की अस्थ्यिां तक लेने नहीं आ रहे हैं.
लग गया ढेर
विद्युत शवदाह गृह पर इस समय अस्थ्यिों का ढेर लगा हुआ है. कई कोरोना संक्रमितों के परिवारवालों को इसके लिए जानकारी भी दी गई है लेकिन कोई लेने नहीं आ रहा है. ऐसे में यहां पर पोटलियों में कई सारी अस्थ्यिां रखी हुई हैं.
क्षेत्र बजाजा कमेटी करेगी विसर्जन
इन अस्थियों के विसर्जन के लिए अब क्षेत्र बजाजा कमेटी फिर से आगे आई है. कमेटी की ओर से इन सभी अस्थ्यिों को सोरों में विसर्जित किया जाएगा. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस संबंध में कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि श्मशान में अस्थ्यिों के ढेर को देखकर लोगों का मन द्रवित हो जाता है. कई लोग लेने आ नहीं रहे तो कई ऐसे हैं जिनके परिजन खुद संक्रमित हैं. इसके अलावा कई लोग ऐसे भी हैं जो कि गरीब हैं और इसे विसर्जित करने में फिलहाल असमर्थ हैं. ऐसे में क्षेत्र बजाजा कमेटी की ओर से इन अस्थियों को सोरों स्थित गंगाजी में विसर्जित किया जाएगा. मृतकों के परिजन चाहें तो हमसे संपर्क कर सकते हैं. यहां से दो लोगों को विसर्जन के लिए जा सकेंगे.