आगरालीक्स… आगरा में एक महिला डॉक्टर का उनके कमरे में शव मिला है, पास में ही डेढ साल का मासूम बैठा हुआ था। इंजेक्शन लगाकर महिला डॉक्टर की मौत की आशंका है, कमरे में डॉक्टर पति नहीं था। एसएन में महिला डॉक्टर को म्रत घोषित कर दिया, पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
आगरा के लेडी लॉयल महिला चिकित्सालय में 2016 से डॉ मोनिका सिंधू कार्यरत हैं, उनके पति हरविंदर सिदधु भी हॉस्पिटल में ही स्त्री रोग विशेषज्ञ के पद पर हैं। डॉक्टर दंपती लेडी लॉयल महिला चिकित्सालय स्थित क्वाटर में रह रहे थे, उनका डेढ साल का बेटा है। मंगलवार रात आठ बजे बगल के क्वाटर में रहने वाली डॉक्टर की नजर पडी तो डॉ मोनिका अपने बेड पर बेहोश पडी हुई थी। पास में ही उनका डेढ साल का बेटा था, घर पर उनके डॉक्टर पति नहीं थे। उन्होंने हॉस्पिटल के अधिकारियों को सूचना दी, वे डॉ मोनिका को लेकर एसएन इमरजेंसी पहुंचे। यहां डॉक्टरों की टीम ने उनका ईसीजी सहित अन्य जांच की लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
इंजेक्शन लगाकर मौत की आशंका
बताया जा रहा है कि डॉ मोनिका के पास में ही इंजेक्शन पडा हुआ था, आशंका है कि इंजेक्शन लगाने के बाद उनकी मौत हो गई, यह इंजेक्शन बेहोशी के दौरान लगाए जाने वाला हो सकता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मेरिठ मेडिकल कॉलेज करना था ज्वाइन
बताया जा रहा है कि डॉ मोनिका ने एमबीबीएस किया है, इसके बाद लेडी लॉयल में 2016 से जॉब कर रहीं थी। 2004 में एसएन में एमबीबीएस में प्रवेश लिया था, उनके पिता अजय कुमार एयरफोर्स से सेवानिव्रत हैं और जगदीशपुरा में रह रहे थे। उनका नीट से पीजी में सलेक्शन हो गया था, ईएनटी में डिप्लोमा करने के लिए उन्हें मेरठ मेडिकल कॉलेज जाना था, वे ज्वाइन के लिए आगरा से मेरठ जा रहीं थी और लेडी लॉयल छोड दिया था। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दे दी है, सीएमओ डॉ मुकेश वत्स के साथ ही अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
फाइल फोटो