आगरालीक्स…(10 September 2021 Agra News) आगरा में भाजपा युवा मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष बने ललित शर्मा. किया गया सम्मान
ललित शर्मा के भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष बनने एवं राजकुमार गुरनानी के प्रदेश मंत्री बनने से भाजपा कार्यकर्ताओं व व्यापारियों का जोश व उत्साह बढ़ गया है. नेताओं व आम कार्यकर्ताओं के साथ-साथ शहर निवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी. उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री राजकुमार गुरनानी ने अपने कार्यालय दरेसी नंबर 1 पर ललित शर्मा का उपाध्यक्ष बनने पर फूल मालाओं से स्वागत किया. इस मौके पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गिर्राज अग्रवाल ने ललित शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि आने वाले समय में पार्टी का जनाधार और मजबूत होगा. इस मौके पर जिला महामंत्री दीपक शर्मा, कोषाध्यक्ष डी सी मित्तल, जीतू मूलानी, दीक्षांत मुलानी मौजूद रहे.
