आगरालीक्स ..आगरा में भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग के केस विवाद में 15 लोग पाबंद किए हैं, इसमें भाजपा विधायक के दोनों बेटों सहित 12 कारोबारी हैं, इन्हें पांच पांच लाख रुपये से पाबंद करने की रिपोर्ट भेजी गई है।
आगरा में 10 अप्रैल 2019 को पांच बार से विधायक जगन प्रसाद गर्ग का निधन हो गया था, उनके साथ कमला नगर और जयपुर हाउस के करीब 100 कारोबारियों ने निवेश किया था, इसके लिए उन्होंने कारोबारियों को चेक दिए थे। उनके निधन के बाद चेक वैलिड नहीं रहे हैं, कारोबारी जगन प्रसाद गर्ग के बेटे वैभव गर्ग, सौरभ गर्ग से अपने निवेश की रकम वापस मांग रहे हैं। इसे लेकर कई बार नीरज डेयरी पर हंगामा हो चुका है। इस मामले में लोहामंडी पुलिस ने जगन प्रसाद गर्ग के बेटे और कारोबारियों में विवाद और झगडा होने की आशंका पर विधायक के बेटे वैभव गर्ग, सौरभ गर्ग, भतीजे मनोज गर्ग सहित 12 कारोबारियों को पांच पांच लाख रुपये से पाबंद किया है।