आगरालीक्स . .( शरद माहेश्वरी बिजनेस एडीटर). .आगरा में जीएसटी, बैंक के नए नियम के बाद हवाला का चलन तेज हो गया है। एक लाख पर 300 से 400 रुपये आंगडिया ले रहे हैं, त्योहारी सीजन में हवाला से ही देश भर में कैश ट्रांसफर किया जा रहा है।
आगरा के कारोबारी हवाला से कैश ट्रांसफर करते रहे हैं, नोटबंदी के समय हवाला कारोबार कम हुआ और आंगडियों ने प्रति लाख 500 रुपये तक वसूले, ऐसे में जीएसटी लागू होने, बैंक में तमाम तरह की सख्ती और ट्रांसजेक्शन की मॉनीटरिंग के बाद दोबारा से हवाला से ही कैश ट्रांसफर का चलन तेज हो गया है।
करोडों का हवाला कारोबार, जाने क्या है हवाला
दरअसल पुराने समय से आगरा के कारोबारी मुंबई, कोलकाता सहित देश भर से माल खरीदने पर भुगतान हवाला से करते रहे हैं। हर शहर में हवाला के आगडियां होते हैं, आगरा के कारोबारी को अन्य शहर में कैश ट्रांसफर करना है तो वह आगडियां से संपर्क करे, जितना कैश भेजना है वह आगडियां को दे देगा, इसके बाद दूसरे शहर में जिस कारोबारी को कैश देना है, उसे वह एक रुपये का नंबर बताएगा। आगरा के आगडियां दूसरे शहर के कारोबारी को उस रुपये का नंबर बताने पर अपने एजेंट से कैश दिलवा देते हैं।
बैंक के नए नियम से ट्रांसजेक्शन होगा कम
विशेषज्ञों के अनुसार, भारतीय बैंकों की हालत खराब है, इसके पीछे एक बडा कारण हवाला भी है, पिछले कुछ सालों में हुई सख्ती के बाद बैंक ट्रांसजेक्शन कम हो रहे हैं। इसकी जगह हवाला का चलन तेज हो गया है।
