Thursday , 30 July 2026
Home agraleaks Leave method will change in government secondary schools, system will be online, rights of principals will be cut
agraleaksएजुकेशनटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Leave method will change in government secondary schools, system will be online, rights of principals will be cut

119

लखनऊलीक्स… प्रदेश के राजकीय माध्यमिक स्कूलों में बदलेगा छुट्टी का तरीका, छुट्टियां होंगी ऑनलाइन। प्रधानाचार्यों के अधिकारों में कटौती, नहीं चलेगी मनमानी।

30 दिन के अवकाश डीआईओएस स्तर से

राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों व प्रवक्ताओं के 30 दिन तक के चिकित्सा, उपार्जित, बाल्य देखभाल अवकाश समेत सभी तरह के अवकाश अब डीआईओएस स्तर से दिए जाएंगे।

प्रधानाचार्य सिर्फ आकस्मिक अवकाश दे सकेंगे

प्रधानाचार्य व प्रधानाध्यापकों के पास केवल आकस्मिक अवकाश स्वीकृत करने का अधिकार होगा। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने छुट्टियों की व्यवस्था में संशोधन के लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। ये छुट्टियां मानव संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन दी जानी हैं।

अभी तक शिक्षकों के उपरोक्त दोनों तरह के अवकाश मंजूर करने का अधिकार प्रधानाचार्य-प्रधानाध्यापक के पास था।

चालीस दिन के अवकाश को मंडलीय उप शिक्षा निदेशक की मंजूरी

40 दिन के अवकाश समेत मातृत्व, प्रसूति, गर्भपात अवकाश के लिए मंडलीय उप शिक्षा निदेशक की मंजूरी चाहिए होगी। इसके अलावा अधीनस्थ राजपत्रित वेतनक्रम में कार्यरत अधिकारियों के 30 दिन का अवकाश भी इसी स्तर से देय होगा। अभी तक यह अधिकार निदेशक के पास है।

महिला अधिकारियों के अवकाश भी मंडल पर

मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक के पास निदेशक के स्तर से देय सभी अवकाश देने का अधिकार रहेगा। महिला शिक्षकों के बाल्य देखभाल अवकाश, 30 दिन से ऊपर 90 दिन तक का चिकित्सकीय अवकाश, 30 दिन से ऊपर 60 दिन तक का उपार्जित अवकाश, अधीनस्थ राजपत्रित महिला अधिकारियों के 30 दिन से अधिक का बाल्य देखभाल अवकाश आदि का जिम्मा भी मंडलीय अधिकारी को दिया जाएगा। नई व्यवस्था में निदेशक के पास अवकाश मंजूर करने का अधिकार नहीं होगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

FSDA, Agra: Five samples of milk, sweets, and ghee sent for testing in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दूध, मिठाई और घी के 5 नमूने जांच को भेजे....

बिगलीक्स

Agra News: St. Peter’s College launched its first college band, the ‘Legacy Marching Band’…#agra

आगरालीक्स…आगरा के सेंट पीटर्स कॉलेज ने लांच किया अपना पहला कॉलेज बैंड...

बिगलीक्स

Greater Agra: Lottery date announced for plots in the first two townships…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ग्रेटर आगरा की पहली दो टाउनशिप के प्लॉट के लिए...

टॉप न्यूज़

Agra News: Theft worth lakhs after breaking the lock of a locked house in Agra’s North Railway Colony…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की नॉर्थ रेलवे कॉलोनी में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों...

error: Content is protected !!