नईदिल्लीलीक्स… बिहार के सारण में जहरीली शराब से अब तक 39 की मौत। सीएम नीतीश बोले- जो शराब पीएगा मरेगा ही। भाजपा ने घेरा।
जहरीली शराब से मौतों के बाद कोहराम
बिहार में शराबबंदी पूरी तरह से लागू है लेकिन नकली और जहरीली शराब का अवैध धंधा चलता रहता है। सारण में जहरीली शराब के सेवन से अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है। कई लोग अस्पताल में भर्ती हैं।
विधानसभा में विपक्ष के घेरने पर दिया जवाब
विधानसभा में सीएमन नीतीश कुमार ने विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि जो नकली शराब पीएगा वह मरेगा ही, लोगों को खुद सचेत रहना होगा।
दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश
जब बिहार में शराबबंदी नहीं थी तब भी लोग नकली शराब पीकर मर जाते थे। अन्य राज्यों में भी ऐसी घटनाएं होती हैं। लोगों को सचेत रहना होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस ने दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
भाजपा ने इस घटना पर नीतीश सरकार को घेरते हुए हंगामा किया।