आगरालीक्स… आगरा के खेलगांव में सर्द हवाएं और सूरज की गर्मी के बीच हुए टी 20 मैत्री मैच में लायन ने टाइगर को नौ विकेट से धो डाला। यहां रविवार को हुए मैच में लायन के गेंदबाजों के सामने टाइगर की टीम टिक नहीं सकी, एक के बाद एक विकेट गिरते गए। लायन ने 12 वें ओवर में नौ विकेट से मैच जीत लिया।
खेलगांव के क्रिकेट मैदान पर टॉस जीतकर लायन के कप्तान डॉ जयबाबू ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया, पिच की नमी का फायदा उठाते हुए लायन के गेंदबाजों ने बेहतर प्रदर्शन किया। एक के बाद एक टाइगर टीम के विकेट गिरते गए। अधिकांश खिलाडियों के रन दो अंक तक नहीं पहुंच सके, सबसे ज्यादा 12 रन मनोज कुमार ने बनाए। टाइगर की टीम 20 ओवर में 73 रन पर आउट हो गई। लायन टीम के गेंदबाज चरण दास और प्रशांत सागर ने चार चार विकेट लिए। आसान 74 रन के लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी टाइगर की टीम पहले ओवर से आक्रमक रही। सलामी बल्लेबाजों ने अच्छी शुरूआत की। डॉ गौरव महेश के 42 और चरण दास के 25 रन की बदौलत एक विकेट खोकर लायन टीम ने 12 वें ओवर में नौ विकेट से मैच जीत लिया। चरण दास मैन आॅफ द मैच, डॉ गौरव महेश बेस्ट बेटसमैन और बेस्ट बॉलर प्रशांत सागर रहे। टी 20 मैच में डॉ आलोक मित्तल, सीएम सचदेवा, रवि छाबरा, डॉ तपन, राजेश विजय, विश्वजीत सागर, कपिल छाबरा, लखन दास, रोहित अग्रवाल, मधुर बंसल, उदित बंसल, डॉ दीपक मारू आदि टीम में शामिल रहे।
Leave a comment