आगरालीक्स.. आगरा के मुफीद-ए-आम इंटर कॉलेज में बच्चे नए क्लासरूम में पढाई करेंगे।
दान मानव का सर्वोत्कृष्ट कृत है। उसमें भी यदि राष्ट्र निर्माण और आने वाली पीढ़ी को बनाने के लिए विद्या मंदिर निर्माण के लिए दान दिया जाए तो यह सोने पर सुहागा है। उक्त बातें सांसद एसपी सिंह बघेल ने आज स्कूली बच्चों, शिक्षकों, अभिभावकों और समाजसेवियों के बीच कहीं।
स्कूली बच्चों की शिक्षा और समाजसेवा की मुहिम चला रहे लायन्स क्लब प्रयास ने पालीवाल पार्क स्थित मुफीद-ए-आम इंटर कॉलेज में शिक्षा के नए भवन का निर्माण कराया है। एक से पांचवी कक्षा के छात्रों के लिए यहां क्लासरूम का निर्माण कराया है। इसका लोकार्पण शनिवार सुबह सांसद एसपी सिंह बघेल ने किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा में समानता और अमीर-गरीब का भेद खत्म करने की बात कही। कहा कि जो अमीर हैं वो इस बात पर इतराएं न और जो गरीब हैं वो खुद को छोटा न समझें। ज्ञान सबसे ऊपर है और हर एक को इसे प्राथमिकता पर रहना चाहिए। क्लब अध्यक्ष राजीव अरोड़ा ने कहा कि क्लब स्कूली बच्चों की शिक्षा पर काफी काम कर रहा है। सचिव आनंद प्रकाश ने कहा कि कॉलेज में इस भवन के निर्माण से बच्चों को शिक्षा का बेहतर माहौल मिलेगा। कोषाध्यक्ष हरीश बत्रा ने बच्चों की शिक्षा के लिए हर सम्भव सहायता की बात कही। चार्टर्ड प्रेसिडेंट संजीव मित्तल ने कहा कि निर्धन बच्चो की शिक्षा में मदद करना बेहद सुकून प्रदान करने वाला अनुभव है। चार्टर्ड सचिव विनीत खेड़ा ने संचालन किया और विद्यालय के इतिहास पर प्रकाश डाला। को कॉर्डिनेटर अशु मित्तल ने बताया कि इस विद्यालय का गौरवशाली इतिहास है। आज अगर यहां कोई कमी नजर आती है तो हम सभी का कर्यव्य बनता है कि उस कमी को दूर किया जाए। अन्नपूर्णा समिति कीं कांता माहेश्वरी और मयूरी मित्तल ने शहर के सभी संगठनों से विद्यालय के जीर्णोद्धार के लिए आगे आने की बात कही।
रेखा बत्रा, प्रिया अरोरा, अंशु जैन, रितु प्रकाश, इरा खेरा, मयूरी मित्तल, हरीश बत्रा, कुमार गोयल, कुलदीप सिंह, रितेश मांगलिक आदि मौजूद रहे।