आगरालीक्स.. आगरा में अनूठा विवाह समारोह होगा, इसमें हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई समाज के युवक युवतियों की शादी और निकाह कराए जाएंगे। हिन्दू मुस्लिम सिख और ईसाई धर्म के 101 विवाह 8 नवम्बर को जीआईसी ग्राउंड में धर्मानुसार रीति रिवाज व विधि विधान के साथ सम्पन्न कराए जाएंगे। विश्व सेवा चैरिटेबिल फाउण्डेशन द्वारा आयोजित समारोह में जहां जयमाला के समय ड्रोन से फूलों की वर्षा होगी वहीं बृज की होली, मयूर नृत्य, चरकुला नृत्य जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
अन्तराष्ट्रीय सेवा सम्मान समारोह एवं निर्धन, निशुल्क, निःशक्तजन सामूहिक विवाह से पूर्व 7 नवम्बर तो मेहंदी उत्सव का आयोजन किया जाएगा। फाउन्डेशन के संस्थापक डॉ. सीके गुप्ता ने होटल किंग पार्क में आयोजित आमंत्रण पत्र के विमोचन कार्यक्रम में जानकारी देते हुए बताया कि बैंड बाजों बग्गी के साथ सुबह 9 बजे बारात पंजाबी भवन से जीआईसी ग्राउंड पहुंचेगी। 12 बजे जयमाला के उपरान्त सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसके उपरान्त संस्था को सहयोग करने वाले लगभग 250 लोगों का अन्तराष्ट्रीय सेवा सम्मान समारोह के तहत सम्मानित किया जाएगा। जिसमें अमेरिका आदि देशों के लोग भी शामिल होंगे। 30 रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। रजिस्ट्रेसन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर होगी। रजिस्ट्रेशन के लिए 9012200152, 8057199993 पर सम्पर्क किया जा सकता है। इस अवसर पर मुख्य रूप श्रीमनःकामेश्वर के महन्त योगेश पुरी,पीर अल्लहल हाज़िर रमज़ान अली मुस्लिम गुरु, फादर मून लार्जस इशाई गुरु, कुल्वेन्द्र सिंह सिख गुरु, डॉक्टर सुहानी गुप्ता, केशव अग्रवाल, नितिन कोहली, अतुल मिश्रा, प्रोमद गुप्ता, सचिन चतुव्रेदी, अविनाश राणा, विकास बंसल, कपिल गोयल, बंटी ग्रोवर, सोनवीर सुमन, अमीर दीवाना, इमरान अब्बास, जुगल श्रोतिया, अनिता पाठक, कमलेश शर्मा, पल्लवी महाजन, ममता गोयल, शुलभा लवानिया, मीना, रुचि सिंह, अंजली, महिला जन कल्याण सोसायटी की भावना शर्मा मौजूद रही आदि मौजूद रहीं।कार्यक्रम व्यवस्था दुर्गेश पांडेय जी ने सँभाली।