आगरालीक्स… आगरा में कैट वॉक पर कपल के साथ किडज ने भी कैटवॉक की, लायंस क्लब सफायर की मीट में जमकर मस्ती हुई, होटल कोर्टयार्ड मैरियट में फैशन शो थीम पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। जज की भूमिका में फ़ेमिना मिस इंडिया वेस्ट बंगाल शिवांकिता दीक्षित, फ़ेमिना मिस इंडिया अर्थ वर्षिका सूद व मेकअप आर्टिस्ट सुगन्धा कत्याल थे।

फ़ैशन शो में प्रथम स्थान पर अमृता डोनेरिया, द्वितीय स्थान पर बरखा राय व तृतीय स्थान पर दीप्ति मित्तल रही और कपल फ़ैशन शो में प्रथम स्थान पर गुंजन व सौरभ जैन, द्वितीय स्थान पर तरुण व प्राची बंसल और तृतीय स्थान पर शकुन व शिल्पी बंसल रहीं। कार्यक्रम का संचालन चार्टर्ड अध्यक्ष ला० अमित बंसल ने किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष ला० गौरव बंसल, सचिव ला० अर्पित सुराना, कोषाध्यक्ष ला० सौरभ जैन, आलोक अग्रवाल, वरुन अग्रवाल, नवीन गोयल, सपना बंसल, प्रियंका बंसल, अर्चना, गुंजन व जुली ने विशेष सहयोग दिया।