आगरालीक्स…आगरा सहित पूरे प्रदेश में चुनावी महीने (अप्रैल) में लोग 160 करोड़ रुपये से ज्यादा की शराब और बीयर गटक गए।
अप्रैल में 3313.13 करोड़ रुपये का राजस्व
आबकारी विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार पिछले साल अप्रैल के महीने में कुल 3153.32 करोड़ रुपये का राजस्व मिला था, जबकि इस बार अप्रैल में 3313.13 करोड़ रुपये की राजस्व आय प्राप्त हुई। इस तरह से पिछले साल के अप्रैल के मुकाबले इस बार के अप्रैल में 159.71 करोड़ रुपये की ज्यादा राजस्व आय हुई।
6.59 करोड़ लीटर देसी शराब की खपत

इस बार अप्रैल में नगरीय चुनाव की शुरुआत हुई थी और देसी शराब की खपत कुल 6.59 करोड़ लीटर की रही, जबकि पिछले साल अप्रैल के महीने में 5.88 करोड़ लीटर देसी शराब प्रदेश में खपी थी।
अग्रेजी शराब देसी के मुकाबले कम बिकी
देसी के मुकाबले अंग्रेजी शराब की खपत कम रही। अगर अंग्रेजी शराब की बात करें अप्रैल के महीने में 1.66 करोड़ लीटर अंग्रेजी शराब की बिकी थी, जबकि पिछले साल के अप्रैल में 1.64 करोड़ लीटर अंग्रेजी शराब की खपत हुई थी।
4.43 करोड़ लीटर बीयर पीए गए यूपी में
बीयर के शौकीन इस बार अप्रैल के महीने में आगे रहे। इस बार 4.43 करोड़ लीटर बीयर की खपत हुई। पिछली अप्रैल में 3.82 करोड़ लीटर बीयर की खपत हुई थी। बताते चलें कि प्रदेश सरकार की राजस्व आय के सबसे बड़े स्रोत आबकारी से चालूवित्तीय वर्ष में 58 हजार करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया है