आगरालीस… आगरा में 72 घंटे तक अंग्रेजी, देशी शराब और बीयर की दुकानें बंद रहेंगी। एक दो दिन नहीं, तीन दिन तक शराब की बिक्री नहीं होगी। डीएम गौरव दयाल द्वारा अंबेडकर जयंती पर 13 और 14 अप्रैल को शराब, बीयर की दुकान और भांग के सभी ठेके बंद कर दिए हैं। वहीं, 15 अप्रैल को कुछ क्षेत्रों में शराब की दुकानें बंद रहेंगी।
आगरा में सुप्रीम कोर्ट के एससी एसटी एक्ट में तुरंत अरेस्ट न करने सहित अन्य संशोधन के विरोध में दो अप्रैल को भारत बंद के दौरान आगरा में जमकर मचा था, तोडफोड और आगजनी कर दी गई थी। पुलिस द्वारा पकडे गए प्रदर्शनकारी शराब के नशे में थे। इसके बाद स्कूल और इंटरनेट सेवा बंद करनी पडी थी। ऐसे में 14 अप्रैल को डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर किसी तरह का उत्पाद न हो, इसे लेकर पुलिस प्रशासन ने अलर्ट कर दिया है।
13 और 14 को जिले की सभी शराब की दुकानें बंद
डीएम गौरव दयाल ने आदेश जारी किए हैं कि शुक्रवार और शनिवार यानी 13 और 14 अप्रैल को शराब की सभी दुकान, अंग्रेजी और देशी, बीयर शॉप, भांग के ठेके, होटल और रेस्टोरेंट की बार पूरी तरह से बंद रहेंगे।
15 को भी दुकानें बंद
वहीं, 15 अप्रैल को अंबेडकर जयंती शोभायात्रा क्षेत्र में शराब की दुकानें बंद की गई हैं, रविवार को बिजलीघर, छीपीटोला, नामनेर, कलक्र्टेट चौराहा, धाकरना, पंचकुइया, सिर की मंडी और जगदीशपुरा में शराब की दुकानें, बीयर शॉप और भांग के ठेके शोभायात्रा के समापन होने तक बंद रहेंगे।
भीमनगरी आयोजन स्थल पर पास तीन दिन तक शराब की दुकान बंद
वहीं, भीमनगरी का आयोजन बैनारा फैक्ट्री के पास थाना जगदीशपुरा में हो रहा है, यहां 13 से 15 अप्रैल तक शराब की दुकानें बंद रहेंगी, इसके लिए भी डीएम गौरव दयाल ने आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों को सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं, जिससे अंबेडकर जयंती पर शांति व्यवस्था बनी रह सके।
