आगरालीक्स… आगरा में तूफान की तबाही से 16 मौत के बाद घरों में चूल्हा नहीं जला, फसल बर्बाद हो गई, दुकानों में पानी भर गया और दोनों सांसद अनशन पर बैठे रहे, उन्हें पीडितों के दर्द को सुनने के लिए समय नहीं मिला। स्पीड कलर लैब पर आगरा के सांसद डॉ राम शंकर कठेरिया के अनशन को देखते हुए एक साइड में बैरियर लगा दिए गए। वहीं, बिचपुरी में सांसद चौधरी बाबूलाल ने अनशन पर डीएम गौरव दयाल पर अपनी भडास निकाली और कहा कि मुंह काला कर देना चाहिए, डीएम बेईमान हैं और जनता के साथ सडकों पर उतरा जाएगा।
गुरुवार को कांग्रेस सहित विपक्ष पर लोकसभा न चलने देने के आरोप लगाते हुए देश भर में भाजपा सांसद को अनशन पर बैठना था। आगरा में तूफान से तबाही के जख्म से मुंह फेर कर दोनों सांसद अनशन पर बैठे, उनके साथ विधायक भी दे। सांसद राम शंकर कठेरिया ने स्पीड कलर लैब पर अनशन दिया। इस दौरान रोड पर बैरियर लगा दिए गए, इससे स्कूल के बच्चे सहित आम लोग जाम से परेशान रहे।
चौधरी बाबूलाल की आंखें में किरकिरा रहे डीएम
एयरपोर्ट की चाहरदीवारी के लिए सांसद चौधरी बाबूलाल को न बुलाने और डॉ राम शंकर कठेरिया से शुभारंभ कराने के बाद से उन्होंने डीएम गौरव दयाल के खिलाफ मौर्चा खोल दिया है। वे डीएम को घेरने में जुटे हैं, ऐसे में गुरुवार को बिचपुरी में आयोजित अनशन में कांग्रेस को छोड सांसद बाबूलाल ने कहा कि आंधी, बारिश और ओलों की मार से किसान बर्बाद हो रहा है। डीएम गौरव किसानों के नुकसान को लेकर गंभीर नहीं है। सांसद ने मंच से चेतावनी दी कि अगर डीएम का ट्रांसफर नहीं हुआ तो वे जनता के साथ सड़कों पर आंदोलन करेंगे।
