अलीगढ़लीक्स… अलीगढ़ में शराब की दुकानें खोलने का फिर से समय बदल दिया गया है, अब नए निर्देश के अनुसार शराब की दुकान है प्रातः 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक खुलेंगी। अब तक प्रातः 10 से 1 बजे तक शराब की दुकान खोलने के आदेश थे।
इसलिए बदला समय
अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश ग्रह गोपन अनुभाग 3 लखनऊ के द्वारा 17 मई की प्रातः 7:00 बजे तक लागू आंशिक कर्फ्यू को 24 मई की प्रातः 7:00 बजे तक बढ़ा दिया गया था। तत्क्रम में डीएम अलीगढ़ के द्वारा निर्देश दिए गए हैैं कि कोरोना कर्फ्यू के दौरान आबकारी की समस्त थोक एवं फुटकर दुकानों के प्रातः10 बजे से सांय 6:00 बजे तक संचालन की अनुमति प्रदान की जाती है। उक्त दुकानों के संचालन में कोविड-19 प्रोटोकॉल का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। जिस के संबंध में डीएम चंद्र भूषण सिंह ने आदेश पत्र जारी किया है।