आगरालीक्स ..आगरा में मेट्रो का काम शुरू हो चुका है, दो साल तक सडक के डिवाइडर पर मेट्रो की बैरीकेटिंग लगी रहेगी, सडक छोटी हो जाएगी। पहले कॉरीडोर ताजमहल पूर्वी गेट से सिकंदरा तक मेट्रो के पहले कॉरीडोर का काम दिसंबर 2022 तक पूरा होना है।
आगरा मेट्रो के पहले कॉरीडोर ताजमहल पूर्वी गेट से सिकंदरा तक 14 किलोमीटर का ट्रैक बनेगा। डिवाइडर के दोनों तरफ रोड करीब 23 मीटर लंबी है। इसमें से डिवाइडर के दोनों तरफ बैरीकेटिंग लगाई जा रही है, यह बैरीकेटिंग डिवाइडर से 4. 50 मीटर दोनों तरपफ है, इस तरह 23 मीटर की सडक में से नौ मीटर की सडक बैरीकेडिंग में चली जाएगी। इसके बाद वाहनों के निकलने के लिए लिए सात सात मीटर जमीन रहेगी।
एक दिसंबर को लोकार्पण
आगरा मेट्रो का वर्चुअल लोकार्पण पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे, आगरा मेट्रो का कॉरीडोर दिसंबर 2022 तक पूरा होना है। दूसरा कॉरीडोर 16 किलोमीटर लंबा है, यह आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बनेगी, आगरा मेट्रो का कार्य 2023 तक पूरा होना है।
पहले चरण में बनेंगे तीन मेट्रो स्टेशन
पहले चरण में ताजमहल के पूर्वी गेट से सिकंदरा के बीच में पहले कॉरीडोर के लिए तीन मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। पहला मेट्रो स्टेशन फतेहाबाद रोड, दूसरा बसई और तीसरा ताजमहल पूर्वी गेट पर बनेगा। आगरा किला, जामा मस्जिद पर भूमिगत मेट्रो स्टेशन बनेंगे। आगरा कॉलेज, एसएन मेडिकल कॉलेज, खंदारी, गुरु द्वारा गुरु का ताला, सिकंदरा पर एलीवेटेड मेट्रो स्टेशन बनेंगे।