Tuesday , 21 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Live: Cm Yogi Adityanath lays foundation of Rs 156 crore Pro Poor Tourism project in Agra
टॉप न्यूज़

Live: Cm Yogi Adityanath lays foundation of Rs 156 crore Pro Poor Tourism project in Agra

98

आगरालीक्स… आगरा सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगरा में 156 करोड की योजनाओं का शिलान्यास किया, यहां कछपुरा में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ताजमहल के आस पास प्रो पुअर टूरिज्म प्रोजेक्ट की 156 करोड की योजनाओं का शिलान्यास किया। इसके साथ ही मेहताब बाग और कछपुरा का समग्र विकास व टूरिस्ट वॉकवे का शिलान्यास हुआ आगरा के लिए सरकार 370 करोड़ की कार्ययोजना बनाई है इसके साथ ही यमुना की अविरल धारा के लिए रबर डैम बनाया जाएगा, इससे ताजमहल जिन लकडी के स्लीपर पर बना है, वे मजबूत रहेंगे। इसके साथ ही रबर फ्रंट विकसित किया जाएगा।
ताजमहल से आगरा किला तक पाथवे
आगरा में ताजमहल से आगरा किला तक पाथवे बनाने का भी प्रस्ताव है, इससे पर्यटक टहलते हुए ताजमहल से आगरा किला तक जा सकेंगे।
आगरा सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा यमुना में रबर चैकडैम की घोषणा की जाएगी, वे पैदल की निरीक्षण करने के लिए नगला पैमा से यमुना की तलहटी तक पहुंचे। रबर डैम बनने से यमुना में पानी की कमी नहीं रहेगी, यह आगरा के लिए बडी उपलब्धी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने एससी आयोग के अध्यक्ष डॉ राम शंकर कठेरिया से वार्ता के दौरान कहा कि शिलान्यास करने के लिए नहीं आए हैं, इस बार पूरी तैयारी के साथ आए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ प्रेसवार्ता में रबर डैम की औपचारिक घोषणा करेंगे, इसकी समय सीमा भी निर्धारित की जाएगी।
गुरुवार सुबह 8 .30 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ आगरा पहुंचे, उन्हें गार्ड आॅफ आॅनर दिया गया। यहां से वे हेलीकॉप्टर से नगला पैमा पहुंचे, यहां पैदल की रबर डैम का स्थलीय निरीक्षण किया। यहां से वे कछपुरा पहुंच गए हैं, यहां वे कई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

ये है कार्यक्रम
सुबह 07.50 बजे: खेरिया एयरपोर्ट पर आगमन और स्वागत होगा।
– सुबह 08.05 बजे: नगला पैमा में रबर चैक डैम स्थल का निरीक्षण।
– सुबह 08.30 बजे: कछपुरा गांव में प्रो पुअर प्रोजेक्ट का शिलान्यास।
– सुबह 09.10 बजे: ताज पश्चिमी गेट पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश देंगे।
– सुबह 10.05 बजे: शाहजहां पार्क में टूरिस्ट वॉक वे का शिलान्यास।
– सुबह 10.35 बजे: ताजमहल का दीदार करेंगे और प्रजेटेंशन देखेंगे।
– सुबह 11.10 बजे: ताजखेमा में बच्चों की चित्रकारी प्रतियोगिता, स्विस कॉटेज का शिलान्यास।
– सुबह 11.30 बजे: ताजमहल के पास मुगल म्यूजियम का निरीक्षण करेंगे।
– सुबह 11.45 बजे: कलाकृति प्रेक्षागृह में ‘मुहब्बत द ताज’ का शो देखेंगे।
– दोपहर 12.05 बजे: सर्किट हाउस में सीएम का आगमन।
– दोपहर 12.40 बजे: जीआईसी मैदान में जनसभा, योजनाओं का शिलान्यास, ऋणमोचन प्रमाण पत्र का वितरण।
– दोपहर 02.10 बजे: कीठम पक्षी विहार में टूरिज्म गिल्ड के साथ बैठक और पत्रकार वार्ता।
– दोपहर 03.25 बजे: कीठम पक्षी विहार का निरीक्षण।
– शाम 04.20 बजे: खेरिया एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए प्रस्थान।
26 अक्टूबर के लिए रूट डायवर्जन
सुबह 7 .30 से 11 बजे तक एत्माउददौला तिराहे से यमुना किनारा, श्मशानघाट विक्टोरिया पार्क, आगरा किला तक वाहन नहीं जा सकेंगे, इन्हें जीवनी मंडी, पालीवाल पार्क होते हुए एमजी रोड की तरफ निकाला जाएगा। माल रोड से आगरा किला होकर यमुना किनारा से एनएच 2 को जाने वाले वाहन फतेहाबाद रोड से इनर रिंग रोड होकर जाएंगे।

रेलवे माल गोदाम से मोती महल, ग्यारह सीढी मेहताब बाग का मार्ग सुबह 7 .30 बजे से 10 बजे तक बंद रहेगा। वाहनों को नुनिहाई, नगला रामबल होते हुए निकाला जाएगा।

एमजी रोड से पंचकुइयां बोदला होकर राजस्थान और मथुरा जाने वाले बसों को सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक ईदगाह से मलपुरा नहर होकर निकाला जाएगा।

सुभाष पार्क से जीआईसी मैदान तक वाहन सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक प्रतिबंधित रहेंगे, सिकंदरा की तरपफ से आने वाले वाहनों को साकेत कॉलोनी होते हुए सीओडी व जयपुर हाउस की तरपफ निकाला जाएगा, कलक्ट्रेट और शाहगंज की ओर से जाने वाले वाहनों को भोगीपुरा होते हुए साकेत चौराहे की तरपफ निकाला जाएगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

error: Content is protected !!