आगरालीक्स… आगरा में शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान के अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, हाथ में तिरंगा और पुष्प वर्षा.
शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह 11 बजे खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचा। यहां केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान को श्रद्धांजलि दी, डीएम प्रभु एन सिंह ने शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान श्रद्धांजलि दी। एयरफोर्स के जवानों ने शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान को सलामी दी।

सेना की गाड़ी से पार्थिव शरीर को ले जाया जा रहा घर
खेरिया एयरपोर्ट से सुबह 11. 30 बजे शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान के पार्थिव शरीर को सेना की गाड़ी से सरन नगर न्यू आगरा स्थित आवास पर ले जाया जा रहा है। खेरिया एयरपोर्ट से लेकर न्यू आगरा तक सड़कों पर दोनों तरफ लोग तिरंगा लेकर खड़े हुए हैं और नगर निगम के पब्लिक एड्रेस सिस्टम पर देश भक्ति के गीत गूंज रहे हैं।
राजकीय सम्मान के साथ दोपहर में अंतिम संस्कार
आगरा में शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने भी तैयारी कर ली है। शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान के परिवार में उनके पिता सुरेंद्र सिंह, मां सुशीला, पत्नी कामिनी, बेटी और बेटा के साथ ही उनकी चार बहनें हैं। सरन नगर, न्यू आगरा में उनके रिश्तेदारों के साथ ही आस पास के लोग भी पहुंच गए हैं।