आगरालीक्स.. आगरा में सब्जी, दूध, दाल, चीनी के साथ ही दवाएं लोगों तक पहुंचाने के लिए अधिकारियों ने बैठक की, कमिश्नर, आईजी, पुलिस अधिकारियों ने कई घंटे बैठक कर लोगों को हो रही परेशानी, लॉक डाउन को सख्ती से अमल में लाते हुए बीच का रास्ता निकालने पर विचार विमर्श किया। जिससे लोगों को घर पर ही सभी सामान मिल सके।
अभी ये किए हैं इंतजाम, नहीं आ रहे काम
आगरा में जोमेटो, स्विगी द्वारा आनलाइन किराना के सामान की होम डिलवरी की जाएगी, आज से पांच सब्जी मंडी खुलेंगी और दूध की सप्लाई घर घर की जाएगी लेकिन यह पैक्ड दूध होगा।
आगरा में कोरोना के केस बढने के बाद की गई सख्ती से लोगों को परेशानी हो रही है। सब्जी, फल से लेकर खाद्य पदार्थ नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे में डीएम प्रभु एन सिंह ने लॉक डाउन में किराना के सामान की आनलाइन होम डिलीवरी करने की अनुमति दी है। बिग बाजार, ईजी डे, बेस्ट प्राइज से किराना के सामान की जोमेटो और स्विगी के द्वारा होम डिलीवरी की जा सकेगी। इसके लिए कोई समय निर्धारित नहीं किया गया है।
चार जगह सब्जी मंडी
गुरुवार से आगरा में सिकंदरा, बसई, बरौली अहीर, बुंदू कटरा और शास्त्रीपुरम जीडी गोयंका रोड पर सब्जी मंडी लगेगी। यहां से सब्जी विक्रेता सब्जी खरीद सकेंगे, इसके बाद कॉलोनियों में सब्जी विक्रेता सब्जी और फल की बिक्री कर सकेंगे।
पैक्ड दूध की होगी सप्लाई
शहर में पैक्ड दूध की ही सप्लाई होगी, घर घर दूध की सप्लाई की जाएगी।
23 अप्रैल 2020 को आगरा शहर में अमूल 200600 लीटर , मदर डेयरी 19000 लीटर, अनिक 9000 लीटर, नोवा 4000 लीटर, नेचुरा प्योर 15000 लीटर, पराग 2300 लीटर तथा अन्य द्वारा 7700 लीटर कुल मिलाकर लगभग 252600 लीटर दूध की आपूर्ति की गई. कल यानी कि 22 अप्रैल की शाम को अमूल द्वारा 48000 लीटर और अन्य द्वारा 2000 लीटर दूध का विक्रय किया गया. इस तरह बीते शाम से लेकर अबतक कुल 302600 लीटर दूध का विक्रय किया गया. आज दोपहर 3 बजे तक शहर में अमूल 4000 लीटर, मदर डेयरी 750 लीटर, नोवा 500 लीटर, कुमार दूध 300 लीटर, अनिक 30 लीटर दूध बिक्री हेतु शेष है. कुल शेष दूध की मात्रा 5500 लीटर है. इसके अतिरिक्त शाम को अमूल द्वारा 18000 लीटर, मदर डेयरी द्वारा 1400 लीटर, नोवा 2500 लीटर, नेचुरा प्योर द्वारा 5000 लीटर दूध की सप्लाई की जाएगी.
