Thursday , 7 May 2026
Home टॉप न्यूज़ Rain start in Agra, Temperature @ 37.5 Degree
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Rain start in Agra, Temperature @ 37.5 Degree

124

आगरालीक्स.. आगरा में बादल कटक रहे हैं, बूंदाबांदी होने लगी है, दिन में तापमान बढ रहा है, जाने कैसा रहेगा इस सप्ताह मौसम और तापमान का कोरोना पर असर।
आगरा में मंगलवार रात को बादलों की गरज चमक के साथ तेज हवा चलने लगी और बूंदाबांदी शुरू हो गई, कई इलाकों में 10 मिनट तक बूंदाबांदी हुई, ठंडी हवा चलने लगी।
40 डिग्री पहुंचेगा तापमान
मौसम विभाग आईएमडी के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.5 और न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री दर्ज किया गया। लगातार तापमान में बढोत्तरी होगी, इससे 13 अप्रैल तक तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के करीब पहुंच जाएगा।
आईएमडी का अनुमान
08-Apr 21.0 38.0 Mainly Clear sky
09-Apr 19.0 37.0 Clear sky
10-Apr 18.0 37.0 Clear sky
11-Apr 19.0 38.0 Clear sky
12-Apr 21.0 38.0 Mainly Clear sky
13-Apr 21.0 40.0 Mainly Clear sky

तापमान बढने का कोरोना पर क्या असर है
ऐसा कहा जाता है कि वायरस 40 डिग्री तापमान पर नष्ट हो जाते हैं लेकिन कोरोना वायरस कोविड 19 नया वायरस है, इस पर तापमान को लेकर स्टडी नहीं हुई हैं, कुछ स्टडी में कहा जा रहा है कि कोरोना वायरस 60 से 70 डिग्री तापमान के बाद नष्ट हो सकता है लेकिन कुछ कहा नहीं जा सकता। विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि कोरोना संक्रमित मरीजों के थूक और छींक के सूक्ष्म कणों से कोरोना वायरस का संक्रमण फैलता है, गर्मी में ये कण बहुत जल्दी खत्म हो जाते हैं इसलिए संक्रमण का खतरा कम हो सकता है। कोरोना वायरस का ही प्रकार कोरोना सार्स 2002 में फैला था, यह जुलाई में खत्म हो गया था, इसलिए कहा जा रहा है कि कोरोना वायरस भी जुलाई तक खत्म हो सकता है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Self-enumeration start in Agra from today

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आज से स्वगणना शुरू हो रही है,...

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 13.45 Crore for 128 bed women Hostel in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में नौकरीपेशा युवतियों के लिए 28 बेड का हॉस्टल...

बिगलीक्स

Agra Live News: 5 get bail in Agra IPL Betting case

आगरालीक्स….Agra News: आगरा के होटल में आईपीएल के मैच में सट्टा लगाने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Committee for Government doctors private practice in Agra

आगरालीक्स….Agra News: आगरा में प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहे सरकारी डॉक्टरों की जांच...

error: Content is protected !!