आगरालीक्स.. आगरा में लॉक डाउन के साथ सीमा सील कर दी है, इमरजेंसी सेवाएं बहाल हैं, छह जोन और 10 सेक्टर में बांटने के साथ 212 स्थानों पर पुलिस की डयूटी लगाई है।
आगरा में 25 मार्च तक लॉक डाउन किया गया है, इमरजेंसी सेवाएं ही बहाल रहेंगी, अनावश्यक लोगों को बाहर नहीं निकलने दिया जाएगा। मरीज को दिखाना है तो अपने निजी वाहन से जा सकते हैं, पब्लिक ट्रांसपोर्ट पूरी तरह से बंद रहेगा। ई कॉमर्स की सुविधा जारी रहेगी और आनलाइन सामान मंगा सकते हैं। अपने आस पास के क्षेत्र की दुकानों से सामान खरीद सकते हैं।
इमरजेंसी सेवाओं में यह रहेगा खुला
दूध, सब्जी और दवा की दुकानें लॉकडाउन के दौरान खुले रहेंगे।
अस्पताल और क्लीनिक भी इस दौरान खुले रहेंगे।
इसके अलावा राशन की दुकानें भी खुली रहेंगी।
किसी बेहद जरूरी काम के लिए भी प्रशासन की ओर से छूट मिल सकती है।
बैंकों के कैश से जुड़ी सुविधाएं जारी रहेंगी। टेलिकॉम, इंटरनेट और डाक सेवा जारी रहेंगी।
सरकार ने पेट्रोल पंपों और एटीएम को आवश्यक श्रेणी में रखा है।
ये आ जा सकेंगे
पुलिस का काम जारी रहेगा। साथ ही कानून-व्यवस्था को लागू कराने वाले विभाग भी काम करेंगे।
स्वास्थ्यकर्मियों और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों का काम भी जारी रहेगा।
जेल विभाग और बिजली व पानी के दफ्तरों में भी काम जारी रहेगा।
नगर निगम के साफ सफाई या कूड़ा उठाने जैसे काम भी चलते रहेंगे। इसके अलावा जेल विभाग के काम भी चलते रहेंगे।
न्यूजपोर्टल, प्रिंट और इलेक्ट्रोनिंग मीडियाकर्मियों को भी इस दौरान आने जाने की छूट होगी।