आगरालीक्स.. आगरा में पूरी तरह से बंद है, बाजार बंद हैं, घर से बेवजह बाहर निकलने पर लॉकडाउन उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। एसएसपी बबलू कुमार का मीडिया से कहना है कि जगह जगह बैरीकेटिंग लगाए गए हैं, दूध की सप्लाई और दवा की दुकान, हॉस्पिटल ही खुलेंगे, बाजारों के साथ ही सभी कार्यालय भी पूरी तरह से बंद हैं।
आगरा के साथ ही प्रदेश भर में 10 जुलाई रात 10 बजे से 55 घंटे का लॉकडाउन रहेगा, यह 13 जुलाई सुबह पांच बचे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी व्यक्ति बेवजह अपने घर से बाहर नहीं निकल सकेगा। सभी कार्यालय, गल्ला मंडी, बाजार, दुकानें बंद रहेंगी। मेडिसिन की दुकान, दूध की सप्लाई और हॉस्पिटल खुलेंगे।
