आगरालीक्स …आगरा में आज राष्ट्रीय लोक अदालत में वाहनों के चालान, बैंक लोन, विद्युत बकाया, बीमा दुर्घटना सहित करीब एक लाख वाद निस्तारित किए जाएंगे। आप भी लोक अदालत में अपने वाद निस्तारित करा सकते हैं।
आगरा में दीवानी में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जा रही है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला जज विवेक संगल की अध्यक्षता में होने जा रही राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सुलह से वादों का निस्तारण कराया जाएगा।

एक लाख वाद किए गए चिन्हित
राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक लोन, विद्युत बकाया, बीमा दुर्घटना, सिविल और फौजदारी सहित एक लाख वादों को निस्तारित करने के लिए चिन्हित किया गया है।
22 जनवरी 2022 को होगी विशेष लोक अदालत
राष्ट्रीय लोक अदालत के बाद आपसी सुलह से वादों का निस्तारण कराने के लिए 22 जनवरी 2022 को विशेष लोक अदालत आयोजित की जाएगी।