आगरालीक्स… आगरा में मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां ईवीएम और वीवीपैट की जांच कर रहे हैं। मंडी समिति से पोलिंग पार्टियों को ईवीएम के साथ रवाना किया जा रहा है, मंडी समिति में मतदान कर्मियों का हुजूम उमडा हुआ है, हाईवे पर जाम लगा हुआ है।
आगरा में 18 अप्रैल को मतदान होना है इसके लिए आगरा में बुधवार सुबह से मंडी समिति में मतदान कर्मी पहुंचने लगे, नौ बजे के बाद मंडी समिति के सामने हाईवे पर जाम लग गया, देखते ही देखते जाम विकराल हो गया है। वाहन जहां के तहां रुक गए हैं, जाम लंबा होता जा रहा है।
आगरा सुरक्षित और फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीटों में 33.50 लाख वोटर हैं। 19 लाख पुरुष और 15 लाख महिला वोटर हैं। इन दोनों सीटों पर 24 प्रत्याशी हैं। 16 हजार दिव्यांग वोटर हैं। दस हजार सर्विस वोटर हैं।जिले में 180 थर्ड जेंटर वोटर हैं। आगरा लोकसभा सीट पर 136 और फतेहपुरसीकरी में 275 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।
48 घंटे के लिए शराब के ठेके और बीयर की दुकानें बंद
मंगलवार शाम छह बजे से जिले की सभी देसी, अंग्रेजी, बीयर की दुकानें और भांग के ठेके बंद हो गए। यह गुरुवार तक बंद रहेंगे। जिला आबकारी अधिकारी एन पालिया ने बताया कि 19 अप्रैल को दुकानें खुलेंगी।
पार्किंग व्यवस्था
पोलिंग पार्टियों को बूथों तक पहुंचाने के लिए 200 बसें लगाई गई हैं।
एक हजार बड़े वाहन और 1300 छोटे वाहन लगाए गए हैं।