Monday , 20 April 2026
Home टॉप न्यूज़ LOk Sabha Election 2019: Poling parties reaches Mandi Samiti for voting in Agra on 18 April
टॉप न्यूज़पॉलिटिक्सबिगलीक्स

LOk Sabha Election 2019: Poling parties reaches Mandi Samiti for voting in Agra on 18 April

96

आगरालीक्स… आगरा में मतदान के लिए मतदान कर्मी मंडी समिति पहुंच गए हैं, इन्हें पोलिंग बूथ के लिए रवाना किया जा रहा है, सुबह से ही मंडी समिति में भीड उमडी हुई है, हाईवे पर जाम लग गया है। पोलिंग पार्टियों को परेशानी का सामना करना पड रहा है।
आगरा में 18 अप्रैल को मतदान होना है इसके लिए आगरा में बुधवार सुबह से मंडी समिति में मतदान कर्मी पहुंचने लगे, नौ बजे के बाद मंडी समिति के सामने हाईवे पर जाम लग गया, देखते ही देखते जाम विकराल हो गया है। वाहन जहां के तहां रुक गए हैं, जाम लंबा होता जा रहा है।
आगरा सुरक्षित और फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीटों में 33.50 लाख वोटर हैं। 19 लाख पुरुष और 15 लाख महिला वोटर हैं। इन दोनों सीटों पर 24 प्रत्याशी हैं। 16 हजार दिव्यांग वोटर हैं। दस हजार सर्विस वोटर हैं।जिले में 180 थर्ड जेंटर वोटर हैं। आगरा लोकसभा सीट पर 136 और फतेहपुरसीकरी में 275 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।

48 घंटे के लिए शराब के ठेके और बीयर की दुकानें बंद
मंगलवार शाम छह बजे से जिले की सभी देसी, अंग्रेजी, बीयर की दुकानें और भांग के ठेके बंद हो गए। यह गुरुवार तक बंद रहेंगे। जिला आबकारी अधिकारी एन पालिया ने बताया कि 19 अप्रैल को दुकानें खुलेंगी।

पार्किंग व्यवस्था
पोलिंग पार्टियों को बूथों तक पहुंचाने के लिए 200 बसें लगाई गई हैं।
एक हजार बड़े वाहन और 1300 छोटे वाहन लगाए गए हैं।

वेबकास्टिंग

380 बूथों की वेब कास्टिंग होगी। आगरा लोकसभा सीट की 275 और फतेहपुरसीकरी में 105।
363 बूथों पर वीडियो कैमरे लगाए जाएंगे। आगरा लोस सीट पर 55 और फतेहपुरसीकरी में 308 बूथ हैं।

बूथ की संख्या
3778 बूथ हैं। सबसे अधिक एत्मादपुर विस क्षेत्र में 472 और सबसे कम फतेहाबाद विस क्षेत्र में 361 बूथ हैं।
1302 बूथ क्रिटिकल श्रेणी में शामिल हैं। आगरा लोस सीट पर 300 और फतेहपुरसीकरी में 1002 बूथ हैं।
258 बल्नरेबिल बूथ हैं। आगरा लोस सीट पर 124 और फतेहपुरसीकरी में 134 बूथ शामिल हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

error: Content is protected !!