आगरालीक्स…. आगरा के दो बार के सांसद डॉ राम शंकर कठेरिया के समर्थकों ने सब इंस्पेक्टर को दौडा दौडा कर पीटा, इटावा से चुनाव लड रही डॉ राम शंकर कठेरिया की नुक्कड सभा चल रही थी, सब इंस्पेक्टर अपने मोबाइल से वीडियो की रिकॉर्डिग करने लगे, इस पर समर्थक भडक गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आरोप है कि भाजपा प्रत्याशी ने उसका मोबाइल छीन लिया। एएसपी ग्रामीण रामबदन सिंह, सीओ चंद्रपाल सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। हालांकि इससे पहले भाजपा प्रत्याशी वहां से जा चुके थे। पुलिस ने वहां लगे टेंट को जब्त कर लिया। इस मामले में सब इंस्पेक्टर की तहरीर पर सांसद डॉ राम शंकर कठेरिया सहित डेढ दर्जन भाजपा नेताओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
बुधवार को दोपहर करीब सवा बारह बजे गांव स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में नुक्कड़ सभा के दौरान भरेह थाने के दारोगा मोबाइल से वीडियो रिकार्डिग करने लगे। आरोप है कि डॉ. रामशंकर कठेरिया ने उसे पास बुलाकर मोबाइल छीन लिया। प्रत्याशी को ऐसा करते देख समर्थक दारोगा को पीटने लगे। किसी तरह दारोगा हमराही के साथ वहां से भागकर थाने में सूचना दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सभी लोग जा चुके थे। कुछ देर बाद भाजपा प्रत्याशी समर्थकों के साथ आए और एएसपी ग्रामीण के साथ वार्ता की। उन्होंने पुलिस कर्मियों द्वारा की जा रही वीडियोग्राफी का विरोध किया। एएसपी ग्रामीण रामबदन सिंह ने कहा कि दारोगा का मोबाइल छीनकर उसे पीटा गया है।
डॉ राम शंकर कठेरिया सहित भाजपा नेताओं पर मुकदमा
इस मामले में सब इंस्पेक्टर की तहरीर पर सांसद डॉ राम शंकर कठेरिया सहित डेढ दर्जन भाजपा नेताओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है।


