Saturday , 24 October 2026
Home आगरा Lok Sabha Election 2024: All main candidates declared for Fatehpur Sikri seat of Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़पॉलिटिक्स

Lok Sabha Election 2024: All main candidates declared for Fatehpur Sikri seat of Agra…#agranews

247

आगरालीक्स…आगरा की फतेहपुर सीकरी सीट— भाजपा से राजकुमार चाहर, कांग्रेस से रामनाथ सिकरवार और बसपा से रामनिवास शर्मा…कैसी होगी टक्कर, कमेंट्स में बताएं

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आगरा की फतेहपुर सीकरी सीट सबसे हॉट सीट बन गई है. सभी राजनीतिक दलों ने अब इस सीट से अपने—अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं. सीकरी इस बार किसकी होगी और किसको जनता चुनेगी, इसका फैसला 7 मई को तीसरे फेस में होने वाले मतदान में हो जाएगा.

ये प्रत्याशी हैं मैदान में
भाजपा ने फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद राजकुमार चाहर को ही प्रत्याशी घोषित किया है. बसपा ने इस सीट से रामनिवास शर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है तो वहीं कांग्रेस—सपा गठबंधन से कांग्रेस को मिली इस सीट पर रामनाथ सिकरवार को उतारा गया है. राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि इस सीट से भाजपा का फिर से चुनाव जीतना आसान नहीं है. चुनाव इस सीट पर काफी रोचक होने जा रहा है.

2009 में आई थी अस्तित्व में
फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट 2009 में अस्तित्व में आई थी, पहले ही चुनाव में बसपा से ब्राहृमण प्रत्याशी सीमा उपाध्याय ने कांग्रेस प्रत्याशी राजबब्बर को हराकर जीत दर्ज की थी. इसके बाद 2014 में बसपा से दोबारा सीमा उपाध्याय ने चुनाव लड़ा लेकिन भाजपा प्रत्याशी चौधरी बाबूलाल ने उन्हें हरा दिया. 2019 के चुनाव में भाजपा के राजकुमार चाहर यहां से जीते. बसपा ने फिर ब्राहृमण प्रत्याशी का उतारा, गुडडू पंडित को प्रत्याशी बनाया लेकिन इस बार बसपा चौथे नंबर पर रही.

फतेहपुर सीकरी में पांच विधानसभा सीट
फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट को अगर विधानसभा के नजरिये से देखें तो फतेहपुर सीकरी लोकसभा में पांच विधानसीाा आती हैं. फतेहाबाद, बाह, फतेहपुर सीकरी, खेरागढ़ और आगरा ग्रामीण. फतेहपुर सीकरी लोकसभा में आने वाली इन पांचों विधानसभा सीट पर अभी भाजपा का कब्जा है.

जातीय समीकरण
फतेहपुर सीकरी सीट में कुल 18 लाख के आसपास मतदाता है. इस सीट पर क्षत्रिय वोट की संख्या अधिक है, ब्राहृमण वोट की संख्या भी प्रभावी है. जाट वोटर भी फतेहपुर सीकरी लोकसभा पर निर्णायक भूमिका में है जबकि लोधी व निषाद वोट भी है. दलित और मुस्लिम वोट की भी यहां हिस्सेदारी है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Cultural Week Finale Celebrated at St. Anthony’s Academy…#agranews

आगरालीक्स...सेंट एंथोनीज़ एकेडमी में मनाया कल्चरल वीक फिनाले. छात्रों को भारतीय त्योहारों,...

आगरा

Agra News: Re-polling will be held on October 26 at three booths in the Agra Division Teachers’ Constituency…#agranews

आगरालीक्स…आगरा खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के तीन बूथों पर 26 अक्टूबर को...

आगरा

Agra News: Major action ahead of the festival: 273 packets of makhana seized; 12 samples sent for testing…#agranews

आगरालीक्स..आगरा में त्योहार से पहले बड़ी कार्रवाई 273 पैकेट मखाना किए सीज....

आगरा

Agra News: Students from the 1976 batch visited Agra College to celebrate their golden jubilee…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कॉलेज में आए 1976 बैच के विद्यार्थी. 50 साल बाद फिर...

error: Content is protected !!