आगरालीक्स …आगरा में 64 हजार मतदाता बढ गए हैं, लोकसभा चुनाव के लिए आगरा में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया, इसमें भी महिला मतदाओं की संख्या ज्यादा है।
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एक सितंबर से 30 नवंबर तक मतदाता सूची का पुनरीक्षण अभियान चला। इस बीच दावे और आपत्तियों का निस्तारण किया गया। अभियान के खत्म होने के बाद स्थानीय निर्वाचन विभाग ने विधानसभा क्षेत्रवार मतदाता सूची तैयार कर ली है।
सबसे ज्यादा मतदाता छावनी में बढे
सबसे अधिक मतदाता आगरा छावनी विधानसभा क्षेत्र में बढ़े हैं। फतेहाबाद, खेरागढ़ और एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र में भी मतदाताओं की संख्या ठीकठाक बढ़ी है। बाह में सबसे कम मतदाता बढ़े हैं। पुरुषों से 5,835 ज्यादा महिला मतदाता बढ़ी हैं।
इस तरह बढे मतदाता
आगरा छावनी में महिला मतदाता 4,745 और पुरुष मतदाता 4,297 बढ़े हैं।
एत्मादपुर में 4,253 महिला व 3,896 पुरुष, दक्षिण में 3,066 महिला व 2,262 पुरुष, उत्तर में 2,835 महिला व 2,073 पुरुष, ग्रामीण में 4,464 महिला व 4,114 पुरुष, फतेहपुर सीकरी में 3,391 महिला व 2,826 पुरुष, खेरागढ़ में 4,079 महिला व 4,179 पुरुष, फतेहाबाद में 4,930 महिला व 3,901 पुरुष तथा बाह विधानसभा क्षेत्र में 3,219 महिला व 1,599 पुरुष मतदाता बढ़े हैं। मीडिया से सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी भारत सिंह ने बताया कि एक जनवरी 2019 के आधार पर मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो गया है।
विधानसभा क्षेत्रवार मतदाताओं की संख्या
विधानसभा क्षेत्र कुल मतदाता बढ़े मतदाता
एत्मादपुर 4,24,919 8,169
छावनी 4,36,112 9,063
दक्षिण 3,54,181 5,350
उत्तर 4,00,359 4,929
ग्रामीण 4,00,296 8,598
सीकरी 3,43,452 6,224
खेरागढ़ 3,17,574 8,273
फतेहाबाद 3,06,171 8,840
बाह 3,25,470 4,832