आगरालीक्स …आगरा में भाजपा नेत्री के साथ रेप की कोशिश की गई, भाजपा नेत्री ने 100 नंबर पर फोन कर शिकायत की लेकिन पुलिस नहीं पहुंची, इसके बाद एसएसपी कार्यालय में शिकायती पत्र दिया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भाजपा नेत्री सिकंदरा क्षेत्र में रहती है, उनका आरोप है कि तीन साल पहले पड़ोस में एक युवक रहने आया था। उसने खुद को ट्रांसपोर्टर बताया। इस दौरान उसका घर आना-जाना शुरू हो गया। इस दौरान उसके साथ फोटो खींच लिए। एक साल पहले एक गाड़ी दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये ले लिए, गाड़ी नहीं दिलाई। उन्होंने रकम वापस मांगी तो घर में घुसकर मारपीट कर दी। इस पर मुकदमा दर्ज करा दिया। मगर, परिवार के लोगों ने समझौता करा दिया। पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी।
घर में घुस आया युवक, रेप करने की कोशिश का आरोप
25 जनवरी को युवक घर में आ गया। इसके बाद मारपीट की। दुष्कर्म का प्रयास भी किया। उसके शोर मचाने पर धमकी देकर भाग गया। फोटो वायरल करने की धमकी दी। पीड़ित महिला का आरोप है कि घटना के बाद उसने सौ नंबर पर शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। भाजपा नेत्री ने बुधवार को एसएसपी ऑफिस में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।