आगरालीक्स… आगरा में बडी घटना, एमजी रोड पर एटीएम को उखाड कर ले जाने की कोशिश, सेंट्रल बैंक आफ इंडियाप्रबंधन ने मुकदमा दर्ज कराया है।
आगरा में सूरसदन के सामने सेंट्रल बैंक आफ इंडिया का एटीएम है, यहां बुधवार रात दो बजे चोर एटीएम में पहुंचे, एक चोर बाहर खडा हो गया, उसका दूसरा साथी एक बडी रोड लेकर एटीएम के अंदर घुसा, उसने सिर पर सफेद रंग का गमछा बांध रखा था। चोर ने रोड को एटीएम में जहां से कैश निकलता है उसमें पफंसा दिया, इसके बाद एटीएम से कैश निकालने की कोशिश की, इसमें वह सफल नहीं हो सका तो एटीएम को उखाडने की कोशिश भी की गई, चोर काफी देर तक एटीएम के अंदर रोड डालकर कैश निकालने की कोशिश में लगा रहा लेकिन कैश नहीं निकाल सका। ीं सके।
थाने पहुंचे बैंक अधिकारी
गुरुवार को सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के प्रबंधन को एटीएम उखाडने की कोशिश की जानकारी हुई, इससे एटीएम का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है, बैंक अधिकारी थाने पहुंचे, उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज में चोर सरिया लेकर एटीएम में घुसते हुए दिखाई दे रहा है, इसके बाद उसने सरिया को एटीएम के कैश वाले काउंटर में डालकर उसे उखाडने की कोशिश भी की। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।